राजेश कुमावत, indireporter.com
जयपुर में 73 अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ियों का हूआ सम्मान
ऑल इंडिया हनुमान सिंह महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप-2024
जयपुर। सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेली जा रही 19वीं ऑल इंडिया स्व. हनुमान सिंह महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में शुक्रवार को शाम 4 बजे खिताबी मुकाबल होगा
सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में खेली जा रही 19वीं ऑल इंडिया स्वर्गीय हनुमान सिंह महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में भाग भाग ले रही 73 अंतरराष्ट्रीय महिला हैंडबॉल खिलाड़ियों भारतीय रेलवे से नीना, भाविका, मोनिका, मेनिका, दीपा, सिमरन, सुषमा, निक्की, काजल, पवित्र, प्रियंका, मोनिका। हिमाचल प्रदेश से दीक्षा, शालिनी, मिताली, भावना, गुलशन, प्रियंका, शैलजा, पल्लवी, मानसी, निधि, काजल, कनिका। मोरसिंघी हैंडबॉल नर्सरी (हिमाचल प्रदेश) से जस्सी, चेतना, संजना, कृतिका, अंजलि, पायल, शिवानी, नीतिका, बबीता, हेमलता, मुस्कान, कनिष्का। गुजरात से अंजलि ठाकोर, दीपिका, इशु, सुजाता, तन्नु, तमन्ना, मनीषा, अन्नु। पंजाब से अमनदीप कौर, राजवंत कौर, मनिंदर कौर, बनिता शर्मा, पूजा रानी, बिपनप्रीत कौर, किरणदीप कौर। राजस्थान पुलिस से आरती कुमरी, कनिका रॉय, प्रियंका मीणा, पूजा कँवर , वर्षा जाखड, रूक्मणी बिठु , प्रिया कँवर। राजस्थान से मुस्कान, आरती, मनीषा, टीना, ममता, पूजा गुर्जर। हरियाणा से रेणुका, काफ़ी, रितु, अनिता। उत्तर प्रदेश से समृद्धि सिंह, ऋतु पाल, सपना कश्यप। बिहार से खुशबू कुमारी , रागिनी कुमारी का सम्मान राज्य हैंडबॉल संघ की महिला विंग की उपाध्यक्ष शीला कलाल, प्रज्ञा भट्ट एवं भारतीय महिला हैंडबॉल टीम की कोच मनीषा राठौड़ द्वारा किया गया। इस अवसर पर हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के एसोसियेट वाइस प्रेसिडेंट ललित कुमार कलाल, राज्य उपभोक्ता आयोग के सदस्य जज शैलेंद्र भट्ट, हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया की तकनीकी समिति के सदस्य साईंकृष्णा हटंगड़ी व हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के मीडिया प्रभारी अमित पांडे भी मौजूद थे।
