राजेश कुमावत, indireporter.com
नरेश मीणा द्वारा SDM को मतदान केंद्र के बाहर मारा थप्पड़
देवली उनियारा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे नरेश मीणा ने उनियारा सरकारी स्कूल में तैनात चुनाव अधिकारी एसडीएम को गुस्से में मारा थप्पड़।
छात्र नेतागिरी से चर्चा में आए निर्दलीय नरेश मीणा राजस्थान विधानसभा के लिए देवली उनियारा सीट से दमदार प्रत्याशी माने जा रहे हैं। त्रिकोणी मुकाबले में नरेश मीणा दोनों उम्मीदवारों पर भारी पड़ते दिख रहे हैं।
लेकिन मतदान केंद्र पर अव्यवस्थाओं को लेकर नरेश मीणा ने आवेश में आकर वहां तैनात एसडीएम अफसर को थप्पड़ मार दिया। मौके पर तैनात सुरक्षा बल ने नरेश मीणा उसके साथियों को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
एसडीएम को थप्पड़ मारने के विरोध में जयपुर के RAS अधिकारी परिषद के पदाधिकारी शासन सचिवालय में पहुँच रहे हैं।
शासन सचिवालय में RAS एसोसिएशन थप्पड़ प्रकरण को लेकर गंभीर है।
RAS एसोसिएशन अध्यक्ष महावीर खराड़ी भी एसोसिएशन पदाधिकारी के साथ सचिवालय, सीएस सुधांश पंत से मुलाकात कर , नरेश मीणा को गिरफ्तार करवाने की है माँग
