राजेश कुमावत, indireporter.com
विश्व प्रसिद्ध गुलाबी नगरी जयपुर एक है, लेकिन नगर निगम दो, जयपुर के दोनों नगर निगम बोर्ड में भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड ओर महापौर है।
जयपुर हेरिटेज नगर निगम ने जयपुर स्थापना समारोह का किया समापन ! तो जयपुर ग्रेटर नगर निगम ने जयपुर स्थापना समारोह का क्या शुभारंभ ? जयपुर शहर का दो महीना तक रहेगा स्थापना समारोह।
रामनिवास बाग स्थित ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल के सामने 18 नवंबर कि शाम को सरकारी खर्चे से हुआ भव्य आयोजन, जिसमें आम जयपुर वासी रहे नदारद, टेंट हाउस से दर्शकों के बैठने के लिए आई कुर्सियों की तह भी नहीं खुली थी, निगम पार्षद एवं अधिकारी आलीशान सोफों पर साफे पहन कर बैठे “शाही बाराती” बनने का आनंद ले रहे थे।
जयपुर के विकास के लिए तो धन की कमी बहाना है, लेकिन पार्षदों की मौज मस्ती के लिए लाखों रुपए खुले हाथ से लूटा रही है, जयपुर की दोनों महापौर।
जयपुर नगर निगम ग्रेटर के उपमहापौर “पुनीत कर्णावट” का कहना है कि जयपुर स्थापना दिवस समारोह के बारे में उनके पास कोई आधिकारिक सूचना नहीं है, की निगम ग्रेटर की ओर से क्या कार्यक्रम किया जा रहे हैं?
