राजेश कुमावत, indireporter.com
नव वर्ष पर नई पोशाक व स्वर्ण मंडित मूकट धारण किया श्री गणेशजी मोती डूंगरी
जयपुर, भगवान श्री मोतीडूंगरी गणेशजी महाराज नव वर्ष के पहले दिन, बुधवार को नवीन पोशाक धारण के रत्न जड़ित स्वर्ण मुकुट धारण किया। इस दिन भगवान श्री गणपति जी को छप्पन भोग अर्पित की झांकी भी सजाई गई।
नववर्ष व बुधवार का संयोग देखते हुए श्रीमोतीडूंगरी गणेश मंदिर परिवार द्वारा भक्तों की सुविधा के लिए दर्शनों की विशेष व्यवस्था की गई। भक्तों को दर्शन की सुविधा के लिए मुख्य सड़क जवाहरलाल नेहरू मार्ग तक पांच प्रवेश लाइन बनाई गई थी।
9 वर्ष के पहले दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वयंसेवक एवं पुलिसकर्मी निरंतर दर्शनार्थियों का सहयोग करते रहे, श्रद्धालुओं के लिए के वाहन पार्किंग की अलग से व्यवस्था की गई। गणेश मंदिर में वीआईपी श्रद्धालुओं के लिए अलग से व्यवस्था भी की गई। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शाहिद कई मंत्री विधायक एवं अफसर ने अधिकारियों ने भगवान गजानन के दर्शन कर नव वर्ष की शुभ शुरुआत की। मंदिर क्षेत्र के आसपास जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर दिनभर यातायात जाम रहा।
नव वर्ष के प्रथम बुधवार मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया, सुबह 5 बजे मंगला आरती, 10:30 बजे श्रृंगार आरती, 1:30 बजे भोग आरती, सूर्यास्त के साथ संध्या आरती की गई, और अंत में
रात 10:30 बजे शयन आरती की गई।