मोहन कुमावत indireporter.com
ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का सालाना उर्स मेला-2025
अजमेर , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चादर ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह पर शनिवार को केन्द्रीय संसदीय मामलात एवं अल्पसंख्यक मंत्री किरेण रिजूजी के साथ भाजपा नेता एवं सरकारी अधिकारीयों के साथ अजमेर पहुंच कर गरीब नवाज को पीले रंग की सुनहरी कढ़ाई वाली चादर चढ़ाई गई, और देश में अमन चैन की दुआओं के साथ ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती को सजदा किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लगातार 11वीं साल अजमेर के ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के सालाना उर्स में चादर चढ़ाई गई है।
केंद्रीय मंत्री किरण रिजूजी के साथ आए मेहमानों द्वारा महफिलखाने में दरगाह की वेब पोर्टल तथा गरीब नवाज एप तथा ऑपरेशन्स मैन्युअल फॉर कन्डक्ट ऑफ उर्स ऑफ ख्वाजा मोइन-उद-दिन चिश्ती का उद्घाटन भी किया।
