राजेश कुमावत, indireporter.com
मध्य प्रदेश के खंडवा में इमाम के बेटे ने सनातन धर्म अपनाया, मुस्तफा चिश्ती बना मारुति नंदन।
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के भामगढ़ मस्जिद में वर्षों से इमाम रहे इकबाल अली के बेटे आले मुस्तफा चिश्ती ने इस्लाम मजहब को छोड़कर सनातन धर्म को अपनाया।
आले मुस्तफा चिश्ती ने पूरे हिन्दू विधि-विधान के साथ शनिवार को सनातन धर्म अपनाया है।
खंडवा जिले के महादेवगढ़ मंदिर में 10 विधि स्नान और मुंडन के बाद मुस्तफा ने प्रायश्चित यज्ञ में भी किया, अब आले मुस्तफा चिश्ती को मारुति नंदन नाम से पहचाना जाएगा।
आले मुस्तफा चिश्ती ने मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया, इस दौरान भगवान हनुमान जी की आरती भी कि गई। आले मुस्तफा चिश्ती का कहना है, कि सनातन ही आत्म जागृति और विश्व कल्याण का एकमात्र मार्ग है।
आले मुस्तफा चिश्ती से मारुति नंदन बनने के बाद कहा कि मैंने अपनी मर्जी से सनातन धर्म अपनाया है, हमारे पूर्वजों का डीएनए भगवान राम-कृष्ण से ही मिलता हैं, सभी से अपील अपील करता हूं, कि वे आगे आएं और सनातन धर्म को स्वीकार कर मानवता एवं विश्व का कल्याण करें।
महादेवगढ़ मंदिर के संरक्षक अशोक पालीवाल का कहना है कि कई परिवार अपने घरों में अपने पूर्वजों से प्रेरित होकर राम और कृष्ण की पूजा करते हैं। अब उन्हें हिम्मत देकर वापस लाना होगा। पिछले एक साल में इस मंदिर में 40 मुस्लिम युवक और युवतियों ने सनातन धर्म अपनाया है।