राजेश कुमावत, indireporter.com
राजस्थान की उत्सवधर्मी संस्कृति,स्थापत्य परंपरा और हस्तशिल्प का सुंदर मिश्रण से तैयार राजस्थान की झांकी ‘‘सोणो राजस्थान’’ बनेगी भारत पर्व की शान
दिल्ली, राजस्थान की पारंपरिक एवं ऐतिहासिक उत्सवधर्मी संस्कृति, स्थापत्य परंपरा और हस्तशिल्प का सुंदर मिश्रण से तैयार राजस्थान की झांकी ‘‘सोणो राजस्थान’’ इस वर्ष भारत पर्व की शान बनेगी।
दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के परिसर में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले भारत पर्व में मुख्य परेड में शामिल झाँकियों सहित विभिन्न राज्यों की 43 झांकियां भाग लेंगी।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पहल पर बनाई गई इस झांकी का विवरण देते हुए डॉ. रजनीश हर्ष ने बताया कि इस झाँकी में प्रदेश की विरासत ओर विकास का सुन्दर मिश्रण किया गया हैं। यह नयनाभिमानी यह झांकी विकसित भारत की संकल्पना लिए राजस्थान के समृद्ध इतिहास,संस्कृति और स्थापत्य परंपरा के साथ ही राज्य के नवीन निर्माण की एक सुंदर झांकी है।
मुख्यमंत्री की इच्छानुसार यह झांकी राज्य के कला और संस्कृति विभाग के शासन सचिव रवि जैन, उप शासन सचिव बृज मोहन नोगिया, जयपुर की संभागीय आयुक्त एवं राजस्थान ललित कला अकादमी की प्रशासक रश्मि गुप्ता के मार्गदर्शन में बनाई गई हैं। राजस्थान का गौरव कही जाने वाली हवेलियों को हाल ही में राजस्थान के पर्यटन विभाग ने विकसित कर म्यूजियम में बदलने का सराहनीय प्रयास किया है,ताकि देशी विदेशी पर्यटक इनका दीदार कर सकें।
भारत पर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर वर्ष 2014 से दिल्ली में अनवरत मनाया जा रहा हैं।इस पर्व का उद्देश्य विविधताओं से भरे भारत के सांस्कृतिक वैभव का प्रदर्शन करना और कलाकारों का उत्साह वर्धन करना हैं।
