राजेश कुमावत , indireporter.com
“शुभ विचार” जयपुर को भारत में सर्वश्रेष्ठ एनजीओ का अवार्ड
गोवा राज्यपाल ने राजभवन में “शुभ विचार” को किया सम्मानित
शुभ विचार के संस्थापक जीतेंद्र शर्मा को बेस्ट संस्कृति कर्मी का अवार्ड मिला ।
गोवा सरकार समाज कल्याण विभाग द्वारा “शुभ विचार” जयपुर को कला संस्कृति के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने पर भारत के सर्वोच्च एनजीओ के रूप सम्मानित किया गया। चयन पूरे भारत वर्ष से राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ इस के तहत गोवा सरकार द्वारा शुभ विचार संस्था को वर्ष 2025 का बेस्ट एनजीओ “इंपैक्ट बियोंड मेजर “ सीएसआर अवार्ड से सम्मानित किया।
अवार्ड गोवा सरकार के राज्यपाल पी एस श्रीधरन पैलेई द्वारा गोवा राजभवन में दिया, शुभ विचार के संस्थापक जीतेंद्र शर्मा को अवार्ड देते समय राज्यपाल पेलेई ने कहा कि “आप ने भारत की सनातन कला संस्कृति के क्षेत्र में जो उत्कृष्ट कार्य व योगदान दिया है वह “माप से परे “ यांकी की इतना महत्वपूर्ण कार्य किया कि जिसको नापा नहीं जा सकता इसलिय आप के अवार्ड को “इंपैक्ट बियोंड मेजर “सीएसआर अवार्ड का टाइटल दिया गया है।
जीतेंद्र शर्मा को संगीत नाटक साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने पर देश का सर्वश्रेष्ठ संस्कृति कर्मी का अवार्ड दिया गया। अवार्ड में प्रशस्ति पत्र रजत शील्ड और सम्मान राशि दी गई,राशि को सामाजिक कार्य हेतु लौटा दिया गया।
जयपुर की शुभ विचार संस्था भारत में 15 वर्ष से लगातार भारत की कला साहित्य संस्कृति के संरक्षण प्रशिक्षण प्रचार प्रसार के लिए कार्य कर रही देश की अग्रणी संस्था है ।संस्था के संस्थापक जीतेंद्र शर्मा पिछले दो दशकों से कला के क्षेत्र में सक्रिय कार्य कर रहे हैं।
शुभ विचार के संस्थापक जीतेंद्र ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा की शुभ विचार एक वैश्वीकृत भारतीय विचारो का संगठन है, जो समाज में विचारो से परिवर्तन और विचारों से सेवा का कार्य करता हैं और यह कार्य कला साहित्य संस्कृति के संगीत नाट्य आदि गतिविधियों से पूरा किया जाता हैं ,भारत की कला समाज को शुभ संदेश देने के लिए है।
भारत सरकार 4 हजार करोड़ की सहायता कला संरक्षण के लिये देती हैं, कला साधकों को सनातन संस्कृति में विश्वास का संदेश कला द्वारा देना चाहिये यही कार्य शुभ विचार संस्था जयपुर कर रही हैं।