राजेश कुमावत, indireporter.com
भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 20 वर्ष में पहली बार भगवान परशुराम सर्किल पर बिना मूर्ति के हुई पूजा-अर्चना
1100 महिलाएं शामिल हुई कलश यात्रा के साथ
हजारों लोगों की एकसाथ पूजा-अर्चना
जयपुर । सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 20 वर्ष में पहली बार भगवान परशुराम सर्किल पर बिना मूर्ति के हजारों ब्राह्मणों और विद्वान पंडितों ने परशुराम जी की पूजा-अर्चना, हवन और आरती की। कार्यक्रम संयोजक जगन्नाथ शर्मा ने बताया कि हर वर्ष भगवान परशुराम सर्किल पर मूर्ति की पूजा-अर्चना होती है लेकिन इस बार किसी ने मूर्ति तोड़ दी थी तो बिना मूर्ति के पूजा-अर्चना की गई। पं. पुरूषोत्तम गौड़ के सानिध्य में विद्वान पंडितों ने ‘‘तन्नो परशुराम प्रचोदयात’’ मंत्र के साथ हवन में आहुतियां दिलाई।
पुरूषुक्त से भगवान परशुराम जी का विधिवत पूजन किया गया। इस अवसर पर शंख ध्वनि, घंटे-घडियाल बजाते हुए हजारों महिलाओं और श्रद्धालुओं ने जयपुर रेलवे स्टेशन स्थित भगवान परशुराम सर्किल की परिक्रमा की। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा ने घोषणा की कि हम यहां पर जल्दी ही 6.5 फीट की भव्य प्रतीमा लगाएंगे। इस अवसर पर जयपुर की सांसद मंजू शर्मा, विधायक स्वामी बालमुकुन्दाचार्य, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधिच सर्व ब्राह्मण महासभा के संरक्षक एच.सी. गणेशिया, जगन्नाथ शर्मा, गोविन्द पारीक, महासभा के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य राजेश्वर, राष्ट्रीय महामंत्री बी.एन. शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री महिला प्रकोष्ठ सविता शर्मा, विप्र फाउण्डेशन के संस्थापक सुशील ओझा, विप्र महासभा संस्थापक सुनिल उदैया ब्रह्म सत्य विचार मंच के अध्यक्ष डा शिव गौतम, परशुराम सेना के अध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी, गौड़ ब्राह्मण महासभा के संरक्षक नटवर लाल शर्मा, पार्षद और चेयरमैन मनोज दुग्गल, पार्षद मंजू राकेश शर्मा, सहित बड़ी संख्या में विभिन्न ब्राह्मण संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर संबोधित करते हुए बालमुकुन्दाचार्य ने घोषणा की कि अगली बार यहां परशुराम जी की मूर्ति अवश्य लगाएंगे।