राजेश कुमावत, indireporter.com
अपराधी प्रवृत्ति के भाजपा विधायक कंवरलाल मीणा की विधानसभा सदस्यता समाप्त
जयपुर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी में अंता से भाजपा विधायक कवंर लाल मीणा की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी जिसके कारण राजस्थान विधानसभा के एक स्थान अंता जिला बांरा रिक्त हो गयी है, अब यहां पर सरकार दोबारा विधानसभा चुनाव कराएगी।
भाजपा विधायक कंवरलाल मीणा ने ड्यूटी पर तैनात सरकारी अधिकारी के साथ मारपीट कर रिवाल्वर तानने का आरोप सिद्ध होने के बाद, राजस्थानी विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने ने यह निर्णय किया है।
जिला न्यायाधीश झालावाड़ द्वारा आपराधिक अपील संख्या 35 / 2018 तथा 38 / 2018 में विचारण न्यायालय ने अभियुक्त मानते हुए भाजपा विधायक कवंर लाल मीणा को दंडित किया था, जिसमें 3 साल की साधारण कारावास एवं 10 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया था।
भाजपा विधायक कंवरलाल मीणा ने हाईकोर्ट में भी राहत के लिए अपील की थी जिसे माननीय न्यायालय ने खारिज कर दिया, इसके बाद मुख्य विपक्षी पार्टि कांग्रेस ने भाजपा विधायक कंवरलाल मीणा की सदस्यता समाप्त करने के लिए गवर्नर एवं विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को मिलकर ज्ञापन भी दे चुके हैं।
