dipak sharma pali: indireporter.con
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर नगर परिषद पूर्व सभापति महेंद्र बोरा, सांसद पीपी चौधरी, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, मानसिंह नरेंद्र तिवारी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पूर्व सभापति ने कहा कि हमें अटल जी के मार्गदर्शन पर चलना चाहिए और अटल जी की एक सीख लेनी चाहिए जैसे पोकरण में परमाणु परीक्षण का प्रयोग किया था। अटल जी का तो नाम ही अटल है हमें अटल रहना चाहिए हर कार्यों में
उन्होंने लखोटिया उद्यान में अटल बिहारी वाजपेई की भव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
