राजकुमार पारीक, indireporter.com
लव जिहाद और धर्मांतरण की साजिश को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
झालावाड़। ग्राम बड़बड़ में ‘लव जिहाद’ और नाबालिग लड़की के जबरन धर्मांतरण का मामला गरमा गया है। इस घटना को लेकर सर्व हिंदू समाज के लोगों ने गहरा रोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन थानाधिकारी कामखेड़ा को सौंपा।
लव जिहाद और धर्म परिवर्तन कराने की एक बड़ी साजिश रची गई। दो युवकों ने एक नाबालिग लड़की पर दबाव बनाकर उसे धर्मांतरण के लिए मजबूर किया और उसे बहला-फुसलाकर कोटा ले गए। जहाँ उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया गया।
प्रदर्शन कर रहे समाज के लोगों ने प्रशासन से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदु उठाए गए हैं:
बुलडोजर कार्रवाई: गिरफ्तार आरोपियों के अवैध मकानों और अतिक्रमित खेतों पर तुरंत बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाए।
गहन जांच: पूरे गिरोह की मोबाइल कॉल डिटेल और बैंक खातों की उच्च स्तरीय जांच की जाए ताकि साजिश की तह तक पहुंचा जा सके।
कड़ी धाराएं: मामले में धर्मांतरण (Ant-Conversion) से जुड़ी सख्त धाराएं जोड़ी जाएं और सभी सह-आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।
मांस की दुकानें बंद हों: कामखेड़ा बालाजी धाम के रास्ते में आने वाली मांस की दुकानों को बंद करवाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई है।
ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि यदि सरकार और प्रशासन द्वारा इन मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया, तो हिंदू समाज उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे
