राजेश कुमावत indireporter.com
केंद्र सरकार द्वारा गठित की “हाई लेवल कमिटी ऑन डेमोग्राफी चेंज” का जयपुर दौरा, हवा महल विधायक बाबा बालमुकुंद आचार्य ने रखी दमदार पैरवी
जयपुर। केंद्र सरकार द्वारा गठित “हाई लेवल कमिटी ऑन डेमोग्राफी चेंज” ने जयपुर में दो दिन रहकर दौरा किया। कमेटी ने जनसंख्याकी के असामान्य परिवर्तन, धर्मांतरण, जन्म दर में अंतर आदि विषयों की जानकारी एकत्र करने के लिए जयपुर की होटल ललित में सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया।
“हाई लेवल कमिटी ऑन डेमोग्राफी चेंज” कमेटी के समक्ष जयपुर के विधायक गोपाल शर्मा एवं फायर ब्रांड विधायक बाल बाबा बालमुकुंद आचार्य ने सबूतों सहित जमकर अपनी बात कही, सुनवाई कार्यक्रम के दौरान के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी अपनी बात रखी एवं बाबा बालमुकुंद आचार्य की बातों का समर्थन किया ।
डेमोग्राफी चेंज की सच्चाई जाचने के लिए हाई लेवल कमेटी सुबह जल्दी रामगंज क्षेत्र में जाकर वस्तविक जानकारी एकत्र की एवं लोगों से सुझाव भी मांगे
विश्वस्त्र सूत्रों से के अनुसार हवा महल विधायक बाबा बालमुकुंद आचार्य द्वारा हाई लेवल कमेटी में की गई पैरवी का परिणाम , बाबा विधायक के खिलाफ एक पुराने मामले को लेकर कोर्ट द्वार दर्ज FIR करने के आदेश हुए
‘हाई लेवल कमेटी आन डेमोग्राफी चेंज’ कमेटी में सदस्य डॉ. समित रवि (प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार समिति की सदस्य) दुर्गा प्रभाकर मिश्र (पूर्व चीफ सेक्रेटरी उत्तर प्रदेश) बालाजी श्रीवास्तव (पूर्व आईपीएस) शामिल थे।
