इन्डी रिपोर्टर, बांसवाड़ा
बांसवाड़ा से अहमदाबाद जा रही रोडवेज पर रात में हमला कर लूट:मलवासा गांव में वारदात, कंडक्टर से मारपीट कर लूट की सोने की चेन, कंडक्टर से पुरानी रंजिश की आशंका।
वारदात के बाद छींच गांव में पहुंची बस और मौके पर जमा लोग।
बांसवाड़ा से अहमदाबाद जा रही राजस्थान रोडवेज की बस पर मंगलवार देर रात तो पथराव कर लूट की वारदात हुई। यह वारदात शहर से महज 16 किमी दूर मलवासा गांव में रात 10 बजे हुई। करीब 50 यात्री सवार थे। मालवासा पहुंचते ही 15-16 हथियारबंद बदमाशों ने गाड़ी पर पथराव किया और रास्ते में रोक दिया। इसके बाद बदमाश बस में चढ़े और चालक और परिचालक के साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने परिचालक से सोने की चेन और 20 हजार के करीब रुपए लूट लिए। यात्रियों से भी लूट की जानकारी मिली लेकिन कोई रिर्पोट दर्ज नहीं कराई गई है।
मामले की सूचना पर सदर थाना पुलिस से सीआई दिलीप सिंह मौके पर पहुंचे। बस को बाद छींच गांव के जाया गया। जहां कंडक्टर पंकज पाटीदार ने बताया कि बदमाशों ने बस को इशारा देकर रोका, ड्राइवर ने बस रोकी तो कुछ बदमाश अंदर चढ़ गए।इसके बाद मारपीट शुरू कर दी। यात्रियों ने भी चिल्लाना शुरू कर बदमाशों का विरोध किया। इसके बाद आरोपी भाग निकले। बस को छींच गांव में ले जाकर खड़ा कर दिया पुलिस को सूचना दी।
