राजेश कुमावत, indireporter.com
बाबा अमरनाथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत के लिए पूर्णिमा के दिन प्रथम पूजा
हिंदुओं के प्रमुख तीर्थ स्थल में से एक कश्मीर स्थित बाबा अमरनाथ की गुफा में शनिवार को प्रथम पूजा की गई
श्री अमरनाथ साइन बोर्ड के अध्यक्ष एवं जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बाबा बर्फानी की प्रथम पूजा
मनोज सिन्हा ने बाबा बर्फानी की प्रथम पूजा कर आशीर्वाद मांगा, आने वाले सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सफल।,
बाबा बर्फानी की धार्मिक यात्रा आम जनता के लिए 29 जून 2024 से शुरू होगी , अमरनाथ यात्रा का 19 अगस्त रक्षाबंधन के दिन समापन होगा
अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं ने 15 अप्रैल 2024 से ही रजिस्ट्रेशन करवाना शुरू कर दिया था
पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए लगभग तीन लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया
पवित्र अमरनाथ यात्रा करने के लिए श्रद्धालुओं के पास दो रास्ते हैं पारंपरिक दुर्गम एवं लंबा रास्ता पहलगाम, चंदनवाड़ी, शेषनाथ, पंचतरणी एवं पवित्र गुफा से होता है जिसमें लगभग तीन दिन लगते हैं दर्शन के लिए। दूरी लगभग 52 किलोमीटर है। जबकि दूसरा छोटा रास्ता बालटाल से पवित्र गुफा तक लगभग 15 किलोमीटर का है।
दोनों रास्तों के अमरनाथ यात्रा के लिए अलग-अलग रजिस्ट्रेशन होते हैं।
भारतीय सेना ने बाबा अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा के संपूर्ण इंतजाम किए हैं।
