राजेश कुमावत, indireporter.com
राजस्थान की राजनीति में होगा बड़ा बदलाव
विधानसभा बजट सत्र के बाद राजस्थान सरकार में होगा बदलाव
लोकसभा चुनाव में भजनलाल सरकार का रिकॉर्ड हुआ खराब
चुनाव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के क्षेत्र में ही बुरी तरह हारी बीजेपी
भजनलाल शर्मा एवं उनकी सरकार में अनुभवी नेताओं की कमी
केंद्र की नजर में भजनलाल सरकार हुई असफल
नए मुख्यमंत्री की तलाश में गुलाबचंद कटारिया सबसे आगे
राजस्थान में होने जा रहा बड़ा बदलाव, भजनलाल एवं कई मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी
जयपुर, राजस्थान में भजनलाल सरकार में फेरबदल की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है, माना जा रहा है कि विधानसभा बजट सत्र के बाद भजनलाल सरकार में फेरबदल हो सकता है। मुख्यमंत्री सहित कुछ मंत्री हटाए जा सकते हैं, और कुछ अनुभवी विधायकों को मौका दिया जा सकता है।
लोकसभा चुनाव परिणाम के आधार ये बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। सरकार बदलने की सुगबुगाहट ने कई मंत्रियों की नींद उड़ा दी है।
राजस्थान में भाजपा की नई सरकार मेवाड़ के वरिष्ठ नेता एवं असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के नेतृत्व में बनने की बड़ी संभावना नजर आ रही है।
असम के राज्यपाल एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे गुलाबचंद कटारिया पर इन दिनों भाजपा आलाकमान की नजर है, गुलाबचंद कटारिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्र के वरिष्ठ नेताओं के भी संपर्क में है, पिछले दिनों 16 जुलाई को गुलाबचंद कटारिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर असम एवं राजस्थान की राजनीति पर खुलकर चर्चा कर चुके हैं।
राजस्थान में राजनीतिक संकट के दौरान गुलाबचंद कटारिया ही संकट मोचन का काम करेंगे, इसके साथ ही गुलाबचंद कटारिया गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह, किरण रिजूजी से भी निरंतर संपर्क बनाए हुए हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे का समर्थन भी मेवाड़ के नेता गुलाबचंद कटारिया के पक्ष में है।
पिछले दिनों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिल्ली यात्रा के दौरान मंत्रिमंडल फेरबदल और विस्तार को लेकर कुछ नेताओं से चर्चा हो चुकी है,
बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में हुई हार का असर सरकार के फेरबदल और विस्तार में नज़र आयेगा।
