राजेश कुमावत, indireporter.com
जयपुर, विद्याधर नगर में राज्य का पहला नया टूरिस्ट स्पॉट “रेगिस्तानी पार्क” हुआ जलमग्न पार्क
जयपुर विकास प्राधिकरण के जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही का शिकार।
करोड़ों रुपए की लागत से बना राज्य का पहला किशन बाग डेजर्ट सफारी पार्क हुआ जलमग्न,
डेजर्ट पार्क व आम रास्ते में पिछले 3 दिनों से भरा हुआ है 4-4 फीट पानी।
जयपुर विकास प्राधिकरण के जिम्मेदार अधिकारी बेखबर।
आस- पास की कॉलोनियों के निवासीयों को विद्याधर नगर जाने के लिए लगाने पड़ रहे है 4 से 5 किलोमीटर के चक्कर।
द्रव्यवती नदी के निर्माण के वक्त द्रव्यवती नदी के उद्गम स्थल हथनी कुंड, किशनबाग व जैसल्या की ओर से आने वाले द्रव्यवती नदी के पानी को रोकने के लिए अमानीहशाह पुलिया के नीचे बनाया गया था अवरोधक ताकि सुंदर नगर की तरफ द्रव्यवती नदी के निर्माण कार्य में कोई व्यवधान उत्पन्न ना हो।
द्रव्यवती नदी का निर्माण कार्य पूर्ण हुए कई वर्ष हो गए हैं, लेकिन अमानिशाह पुलिया के नीचे से द्रव्यवती नदी के जल प्रवाह के अवरोधक को आज तक नहीं हटाया गया।
जयपुर विकास प्राधिकरण तुरंत प्रभाव से अमानिशाह पुलिया के नीचे से द्रव्यवती नदी के जल प्रवाह का अवरोधक हटाए ताकि द्रव्यवती नदी के उद्गम स्थल हथनी कुंड किशनबाग व जैसल्या से आने वाला द्रव्यवती नदी का शुद्ध पानी सुंदर नगर की तरफ बनी नई द्रव्यवती नदी में प्रवाहित होता रहे ताकि पार्क में आने वाले हजारों पर्यटक व आस पास के निवासीयों के आवागमन में कोई व्यवधान उत्पन्न ना हो।
