लक्ष्य प्रताप सिंह, indireporter.com
अशोका फाउंडेशन का अंधता निवारण महाभियान में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर
पुण्यार्थम जयपुर एवं अशोका फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 39वें नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन, 164 मरीजों की हुई जांच, 32 नि:शुल्क मोतियाबिंद आपरेशन
जयपुर 20, सितंबर
अशोका फाउंडेशन की ओर से संचालित अंधता निवारण महाभियान के तहत 39वें नि:शुल्क नेत्र रोग जांच व उपचार शिविर का आयोजन सदासुखी होस्पिटल, जवाहर नगर में किया गया।
फाउंडेशन अध्यक्ष डॉ. सोनिया धीरज जैन ने बताया कि फाउंडेशन सघन अभियान चलाकर अंधता के अंत के लिए महाभियान चला रहा है। इसी कड़ी में यह 39वाँ नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर था।
भारतीय राजस्व सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. धीरज जैन ने बताया कि शिविर में 164 मरीजों की आंखों की नि:शुल्क जांच की गई। इनमें से 32 मरीज मोतियाबिंद आपरेशन योग्य पाए गए जिनका आपरेशन नि:शुल्क किया जायेगा।
निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का उद्घाटन केशव जी वरिष्ठ प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, डॉक्टर टी. सी. सदासुखी वरिष्ठ यूरोलोजिस्ट,होस्पिटल के संचालक डॉ. नृपेश सदासुखी, सी. ए. निर्मल जैन , नीरज अग्रवाल, पार्षद महेंद्र पहाड़िया पार्षद आशीष शर्मा, संजय कुमार
हरस्वरूप गुप्ता, डॉ स्वाति सदासुखी, गिर्राज प्रसाद शर्मा, ब्रजकिशोर, नवीन शर्मा आदि ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
