अभिषेक सिंह, indireporter.com
अधिवक्ता परिषद राजस्थान जयपुर प्रान्त की चोमू इकाई का गठन, संदीप पारीक अध्यक्ष और प्रदोष मान महामंत्री नियुक्त
जयपुर। अधिवक्ता परिषद राजस्थान, जयपुर प्रान्त की चोमू इकाई का गठन शुक्रवार को आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित बैठक में किया गया। प्रान्त अध्यक्ष प्यारेलाल एवं प्रान्त महामंत्री अभिषेक सिंह ने संदीप पारीक को इकाई अध्यक्ष मनोनीत किया। इसके पश्चात अध्यक्ष संदीप पारीक ने प्रदोष मान को महामंत्री नियुक्त किया। बैठक में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद राजस्थान के क्षेत्रीय मंत्री कमल परसवाल ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति से अवगत कराया।
चोमू इकाई की कार्यकारिणी इस प्रकार घोषित की गई:
संरक्षक मंडल: धर्मेंद्र शर्मा, हरफूल घोसलिया, भंवर सिंह नाथावत
अध्यक्ष: संदीप पारीक
उपाध्यक्ष: कृष्ण गोपाल सैनी, बृजेन्द्र कुमावत
महामंत्री: प्रदोष मान
मंत्री: जितेंद सिंह करीरी, सावन सैनी, पवन टेलर
कोषाध्यक्ष: दुर्गाशंकर शर्मा
कार्यालय मंत्री :सुरेश सैन
न्यायप्रवाह प्रमुख: दिनेश स्वामी
स्टडी सर्किल प्रमुख: प्रवीण तंवर
महिला प्रमुख: (रिक्त)
कार्यकारिणी सदस्य: विनोद शर्मा, जितेंद सिंह बीजावत, पूरण पलसानिया, रतनलाल चौधरी, जितेंद सिंह शेखावत, विजय जांगिड़, बाबूलाल कुड़ी, रामरतन सैनी, सुनील उप्पल, भुपेंद्र खांडल
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इकाई के अध्यक्ष संदीप पारीक ने इकाई की आगामी गतिविधियों और 7 सितम्बर को आयोजित होने वाले स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर आगामी बैठक 19 जुलाई शनिवार माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर तहसील भवन के पीछे चोमूं स्थान पर तय की है।
