दीपक शर्मा, indireporter.com
मन की बात कार्यक्रम को लेकर बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को लेकर आज महाराणा प्रताप मंडल, पाली की अहम बैठक।
मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह भाटी के नेतृत्व में पाली विधानसभा संयोजक रामकिशोर साबु सहसंयोजक तिलोक राम चौधरी तथा मंडल के इस कार्यक्रम के संयोजक पूर्व पार्षद ओमप्रकाश स्वामी, सहसंयोजक सुरेंद्र सिंह जोधा व हजारीलाल यादव रहे। बैठक में इस बार आगामी 31 अगस्त को होने वाले मन की बात कार्यक्रम को मंडल के प्रत्येक बूथ पर यह कार्यक्रम हो सके ऐसी व्यवस्था बनाई व प्रत्येक बूथ के प्रभारी भी बनाए गए।
बैठक में पूर्व पार्षद अशोक शर्मा, पूर्व पार्षद मुकेश गोस्वामी, प्रेम सिंह चारण, सुदर्शन सिंह उदावत, गुमान सिंह रावत, रामलाल चौहान, गणपत बावरी, राम सिंह, सिद्धू कवर, कैलाश गॉड, अजय सिंह भाटी, विकास जेथलिया,अजय वैष्णव, दाऊसिंह रावत, इंद्रजीत गौतम, ऋतिक बंजारा, अजय बंजारा, उमेश लखारा, देवेंद्र सिंह राणावत, सनी चौहान, कालूराम एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
