दीपक शर्मा, indireporter.com
श्री श्रीयादे माता जयंती महोत्सव (माही बीज) के उपलक्ष्य में प्रजापति महासेना द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन हुए कई कार्यक्रम प्रजापति महासेना के मीडिया प्रभारी मुकेश हाटवा ने बताया कि 20 जनवरी मंगलवार को सूरजपोल स्थित श्री श्री यादे माता मन्दिर पर प्रातः 5 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन किया गया,।
महासेना अध्यक्ष मोहन कपुपरा व उपाध्यक्ष महेंद्र जाजपरा ने बताया कि हवन के पश्चात प्रातः 7.15 बजे श्री श्री यादे माता को पुष्प अर्पित कर ढोल नगाड़ो के साथ महाआरती की गई महाआरती के बाद प्रातः 9 बजे शोभायात्रा निकाली गई जिसमे 101 कलश लेकर बालिकाएं चल रही थी शोभायात्रा में ऊँट, घोड़े, प्रजापत समाज की कला दिखाते हुए न्याव की झांकी, साँवरिया सेठ, राधा कृष्ण, महाकाल, भगवान नर्सिंग व भक्त प्रहलाद के साथ संतो के रथ मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहे शोभायात्रा श्री श्री यादे माता मंदिर सूरजपोल से होते हुए सोमनाथ मंदिर, सर्राफा बाजार उदयपुरिया बाजार, गुलजार चौक, पुराना बस स्टैंड, अहिंसा सर्किल व शिवाजी सर्किल होते हुए इंद्रा कॉलोनी स्थित प्रजापति छात्रावास पहुंची जहाँ पर मनोज रिया एन्ड पार्टी ने अपनी प्रस्तुति देते हुए महाकाल, माँ काली, राम दरबार की मनमोहक प्रस्तुतियां दी
इस दौरान सचिव मनीष मेहराणीया व पूरन धमालिया ने बताया कि कार्यक्रम में श्री श्री यादे जयंती महोत्सव 2027 की बोलिया भी लगाई गई व 2026 की बोलियों के लाभार्थियों व भामाशाहों का स्वागत व सम्मान किया गया कार्यक्रम में भजन कलाकार देवेन्द्र प्रजापत ने प्रजापत समाज की कुलदेवी श्री श्री यादे माता की महिमा गाते हुए कई भजनों की प्रस्तुतियां दी कार्यक्रम में प्रजापत समाज की महिला शक्ति समस्त प्रजापत समाज महिला मंडल की टीम ने भोजन व्यवस्था संभाली इसी के साथ ब्लड समिति अध्यक्ष रतन कुंडलवाल कोषाध्यक्ष जितेंद्र थावलिया, मेला अध्यक्ष प्रवीण लूणिया, सचिव प्रमोद महासेना संरक्षक दिनेश ब्रांधना, भावेश ब्रांधना, चंपालाल कुंडलवाल अनिल, मुकेश हाटवा, हितेश ब्रांधना, हुकमीचंद ब्रांधन, पदम चंदवाडीया, राजेंद्र सारडीवाल, दिलीप मेहरानिया, नरेश पड़ाया,मदनलाल बेड़ा, रमेश खेरेड़िया, प्रमोद हाटवा, दिनेश थांवलिया, दुर्गेश बेड़ा, मुकेश कुंडलवाल,वीरेंद्र मेहरानिया,ओमप्रकाश मुलेरा, कमलेश उटलिया, तेजप्रकाश कुंडलवाल,गौतम साबलिया,राजू ब्रांधना, लवेश राजौरा,अनिल देवलिया,किशन चंदवाडिया,मनीष नगरिया, किशन चंदवाडिया, पेमारामजी थावलिया, लवेश राजौरा, नरेश जलवाणिया, तेजप्रकाश कुंडलवाल, अरुण थावलिया, सहित समस्त प्रजापति महासेना कार्यकारिणी, उपस्थित रही |
