दीपक शर्मा,indireporter.com
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026
शिवाजी मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत माली समाज सभा भवन में दिनांक 28 एवं 29 को दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के प्रथम दिवस पर दोपहर 2:00 बजे से कार्यकर्ताओं का पंजीकरण प्रारंभ हुआ, जिसके पश्चात वर्ग गीत के अभ्यास के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। उद्घाटन सत्र में मां भारती, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, राकेश पंवार, रामकिशोर साबू, मूलसिंह भाटी, प्रतापसिंह, पुखराज बंजारा, गोपाल बंजारा एवं मानवेन्द्र सिंह भाटी मंचासीन रहे।
प्रथम दिवस के विभिन्न सत्रों में पार्टी के वैचारिक अधिष्ठान, इतिहास एवं विकास, कार्य विस्तार की दृष्टि तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं उनके क्रियान्वयन विषयों पर वक्ताओं द्वारा विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
द्वितीय दिवस, दिनांक 29 मार्च को जिलाध्यक्ष श्री सुनील भण्डारी के सानिध्य में संगठन की कार्य पद्धति, सोशल मीडिया, एआई, नमो ऐप, सरल ऐप, बूथ प्रबंधन, ‘मन की बात’, आगामी कार्यक्रमों एवं बूथ स्तरीय गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सुरेश चौधरी, तिलोक चौधरी एवं पुखराज बंजारा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस संबंध में मीडिया संयोजक प्रवीण गोलेच्छा ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं के बौद्धिक एवं संगठनात्मक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के अंत में मंडल अध्यक्ष गोपाल बंजारा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
इस प्रशिक्षण शिविर में शिवाजी मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, पार्षद, जिला पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, महिला मोर्चा, मातृशक्ति सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही।
