दीपक शर्मा, indireportear.com
राजस्थान में हॉकी के नेतृत्व को लेकर उत्पन्न हुआ विवाद अब खत्म
पाली 5अप्रेल। राजस्थान हाई कोर्ट जोधपुर के हालिया फैसले के बाद यह साफ हो गया है कि अब हॉकी राजस्थान द्वारा चुनी गई टीमें ही हॉकी के नेशनल मुकाबलों में हिस्सा लेंगी।
जिला हाॅकी संघ अध्यक्ष महिपाल सिंह निम्बाडा व सचिव सत्यनारायण सिंह पुनाडिया ने संयुक्त रूप से बताया कि हॉकी राजस्थान के अध्यक्ष अरुण कुमार सारस्वत ने प्रेस को बताया कि 1 अप्रैल को जारी ऑर्डर में कोर्ट ने अपने पहले के फैसले में बदलाव किया है और यह साफ कर दिया है कि राजस्थान हॉकी संघ को राज्य को रिप्रेजेंट करने के लिए टीम भेजने का अधिकार नहीं है।
इस फैसले का तुरंत असर हुआ। राजस्थान हॉकी संघ की भेजी गई टीमों को झारखंड के रांची में हॉकी इंडिया सब-जूनियर नेशनल्स (महिला) और बिहार के राजगीर में सब-जूनियर नेशनल्स (पुरुष) से वापस भेज दिया गया।
सारस्वत ने कहा कि हॉकी इंडिया ने यह भी साफ कर दिया है कि हॉकी राजस्थान ही राजस्थान में उनकी एकमात्र मान्यता प्राप्त संस्था है। इसके अलावा, हॉकी राजस्थान को राजस्थान ओलंपिक एसोसिएशन से भी मान्यता प्राप्त है। उन्होंने बताया कि 2010 से हॉकी राजस्थान की टीमें नेशनल लेवल के मुकाबलों में राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर रही हैं और अब कोर्ट के फैसले के बाद स्थिति पूरी तरह साफ हो गई है।
