राजेश कमावत,indireporter com
जयपुर।कर्मचारी नेता व खेल प्रशासक स्व. हनुमान सिंह जी की 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं वक्षारोपण में जुटें गणमान्य लोग
जयपुर। राजस्थान के लोकप्रिय कर्मचारी नेता और उत्कृष्ट खेल प्रशासक स्वर्गीय श्री हनुमान सिंह जी की 21वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज, बुधवार, 3 जून 2026 को राजधानी जयपुर में एक भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया ।
श्रद्धांजलि सभा में राज्य के विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि, खेल जगत की हस्तियां और दिवंगत नेता के प्रशंसक उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एकत्रित हुए।
स्वर्गीय श्री हनुमान सिंह जी का राजस्थान के कर्मचारी आंदोलन और खेल जगत के विकास में अविस्मरणीय योगदान रहा है। वे अपने जीवनकाल में कई महत्वपूर्ण पदों पर आसीन रहे, जिनमें मुख्य रूप से अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष। राजस्थान जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED), तकनीकी कर्मचारी संघ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष। राजस्थान राज्य हैंडबॉल संघ के पूर्व अध्यक्ष राजस्थान फुटबॉल संघ के पूर्व अध्यक्ष राजस्थान ओलम्पिक संघ के पूर्व महासचिव।
कर्मचारियों के हक की लड़ाई लड़ने के साथ-साथ राजस्थान में खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका को आज भी बड़े सम्मान के साथ याद किया जाता है।
गरपरिवार और सहयोगियों ने दी उपस्थिति की अपील
इस श्रद्धांजलि सभा के निवेदकों में उनके परिवारजन और वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हैं, वरिष्ठ आरएएस अधिकारी राजेंद्र सिंह,
यशप्रताप सिंह खंगारोट: प्रदेश अध्यक्ष (अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ – एकीकृत एवं तकनीकी कर्मचारी संघ, PHED) तथा मानद सचिव (राजस्थान राज्य हैंडबॉल संघ)
उम्मेद सिंह खंगारोट: कार्यालय अधीक्षक (रिटायर्ड), जयपुर नगर निगम।
डॉ. तेजराज सिंह खंगारोट: महाराणा प्रताप अवॉर्डी, जनसम्पर्क अधिकारी (राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद) तथा महासचिव (हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया)।
प्रियदीप सिंह खंगारोट: कोच, भारतीय हैंडबॉल टीम।
सभी शुभचिंतकों, खेल प्रेमियों और कर्मचारी साथियों से अपील की है कि वे समय पर यूथ हॉस्टल पहुंचकर दिवंगत आत्मा को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
