दीपक शर्मा, indireporter.com
बजरंग दल के निःशुल्क मेडिकल जांच शिविर में 120 लोगो ने कराया स्वास्थ्य परिक्षण ।
पाली। विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत रविवार, को बजरंगबाड़ी स्थित नवनीत विद्या मंदिर स्कूल में निःशुल्क मेडिकल जांच शिविर का आयोजन किया गया।
जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मनीष सेन ने बताया की शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। शिविर में डॉ. लक्ष्मण सोनी (टीबी एवं चेस्ट रोग विशेषज्ञ), डॉ. प्रदीप चौधरी (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. एच. आर. बालोटिया (मेडिसिन विशेषज्ञ), डॉ. राजेश कुमार (सर्जरी विशेषज्ञ), डॉ. प्रानकुल खंडेलवाल (नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. रामकरण चौधरी (नर्सिंग अधिकारी) ने अपनी निःशुल्क सेवाएं प्रदान कीं।
शिविर में आए मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन दिया गया। उपस्थित लोगों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए आयोजकों एवं चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया ।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों के द्वारा चिकित्साकर्मी, व सहयोगकर्ताओं का दुपट्टा बनाकर वह मोमेंटो देकर सम्मान किया ।
प्रचार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि इस मौके पर प्रांत मंत्री परमेश्वर जोशी प्रांत उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी, जिला अध्यक्ष नरेंद्र माछर, जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत,नगर अध्यक्ष आनंद स्वरूप गुप्ता, नवनीत विद्यालय के संचालक सज्जन सिंह राजपुरोहित, सेवा प्रमुख गणेशाराम कुमावत, भीमराज चौधरी,हरीश सोनी, कैलाश कुमावत,जितेंद्र वैष्णव, रमेश थावानी, श्रवण भिलवारा, प्रमोद गॉड,प्रेम लोहानी, श्रवण रावल,ओमप्रकाश, गौरव शर्मा,प्रताप सिंह,भेरूसिंह राजपुरोहित, केलाश जीनगर, सचिन कुमावत, सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि सेवा सप्ताह के अंतर्गत समाजहित में विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है, जिनका उद्देश्य आमजन तक सेवा और स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है।
इसी क्रम में 14/7/26 मंगलवार(अमावस्या) को चंद्रशेखर महादेव मंदिर नयागांव में सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक निःशुक मेडिकल जाँच शिविर आयोजित किया जाएगा । जिसमें सुगर,बीपी, नाक कान,गला,हड्डी रोग,सजर्न, फ़िजियशन निःशुल्क सेवाएं देंग
