By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: नेताओं ने दिया प्रत्याशीयों को जीत का मंत्र, ट्रिपल इंजन सरकार बनाने का दावा
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > तकनीकी > नेताओं ने दिया प्रत्याशीयों को जीत का मंत्र, ट्रिपल इंजन सरकार बनाने का दावा
तकनीकीमनोरंजनयात्राराजनीतिराजस्थान समाचार

नेताओं ने दिया प्रत्याशीयों को जीत का मंत्र, ट्रिपल इंजन सरकार बनाने का दावा

Rajesh Kumawat
Last updated: September 2, 2026 3:01 am
Rajesh Kumawat Published September 2, 2026
Share
SHARE

दीपक शर्मा,indireporter.com

भाजपा की अति आवश्यक बैठक में 65 प्रत्याशियों को जीत का मंत्र

“अबकी बार 50 पार” के संकल्प के साथ ट्रिपल इंजन सरकार बनाने का आह्वान

पाली। नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में अति आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जिला पदाधिकारियों, चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं पाली नगर निगम के सभी 65 भाजपा पार्षद प्रत्याशियों ने भाग लिया। बैठक में “अबकी बार 50 पार” के लक्ष्य को लेकर चुनावी रणनीति, जनसंपर्क एवं वार्डवार संगठनात्मक तैयारियों पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में जिलाध्यक्ष सुनील भण्डारी, नगर निगम चुनाव प्रभारी ओमप्रकाश भड़ाना, सांसद पी.पी. चौधरी, पूर्व सांसद पुष्प जैन, महाराष्ट्र के पूर्व विधायक नरेन्द्र पंवार, शिरडी विधायक विवेक कोल्हे, पूर्व विधायक ज्ञानचन्द पारख, पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा, जिला महामंत्री नारायण कुमावत, कोषाध्यक्ष रामकिशोर साबू एवं मंत्री प्रतापसिंह जोधा मंचासीन रहे।

पूर्व सांसद पुष्प जैन ने सभी भाजपा प्रत्याशियों को जीत का मूलमंत्र देते हुए कहा कि कार्यकर्ता एवं प्रत्याशी किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा दृढ़ संकल्प, सकारात्मक सोच और पूरी ऊर्जा के साथ अपने-अपने वार्ड में जनसंपर्क अभियान को गति दें। उन्होंने कहा कि चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण है और संगठन की एकजुटता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भण्डारी ने सभी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी प्रत्याशी तन-मन और पूर्ण विश्वास के साथ कार्यकर्ताओं को साथ लेकर घर-घर संपर्क करें तथा अपने-अपने वार्ड में संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक प्रत्याशी संगठन की विचारधारा और विकास के संकल्प को लेकर जनता के बीच जाए और जीत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी ताकत से जुट जाए।

बैठक में ज्ञानचन्द पारख, महेन्द्र बोहरा, नरेन्द्र पंवार, विवेक कोल्हे एवं ओमप्रकाश भड़ाना ने भी अपने चुनावी अनुभव साझा करते हुए प्रत्याशियों को प्रभावी चुनावी रणनीति, जनसंपर्क और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया। नेताओं ने ट्रिपल इंजन सरकार के लक्ष्य को लेकर भाजपा का बोर्ड बनाने के संकल्प के साथ सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दीं तथा चुनाव प्रचार के दौरान आवश्यकता अनुसार हरसंभव सहयोग एवं समाधान के लिए तत्पर रहने का विश्वास दिलाया।

मीडिया संयोजक प्रवीण गोलेच्छा ने बताया कि बैठक में सभी 65 भाजपा प्रत्याशियों में उत्साह और जोश देखने को मिला। प्रत्याशियों एवं संगठन पदाधिकारियों ने “अबकी बार 50 पार” के लक्ष्य को साकार करने तथा पाली नगर निगम में भाजपा का मजबूत बोर्ड बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर पार्टी का संगठनात्मक तंत्र पूरी तरह सक्रिय है और कार्यकर्ता वार्ड स्तर पर व्यापक जनसंपर्क अभियान में जुट गए हैं।

इस अवसर पर देवीलाल मेघवाल, गोपाल बंजर, सुरेश पंवार, प्रवीण गोलेच्छा, मुकेश नाबरिया, गौतम यति, रितिक दवे, भरत निम्बार्क, अभिषेक दुग्गड़, अभय सिंह, सचिन सहित जिला एवं मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कांग्रेस को बड़ा झटका, सुमेरपुर नगर अध्यक्ष भाजपा में शामिल

बैठक के दौरान कांग्रेस के ओबीसी सुमेरपुर नगर अध्यक्ष भरत कुमार परिहारिया ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। परिहारिया पिछले 20 वर्षों से कांग्रेस से जुड़े हुए थे तथा करीब 10 वर्षों से सुमेरपुर नगर अध्यक्ष के दायित्व पर रहे हैं। उनके भाजपा में शामिल होने को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका एवं भाजपा के बढ़ते जनाधार के रूप में देखा जा रहा है।

You Might Also Like

विश्व हिंदू परिषद की प्रेरणा, निशुल्क चिकित्सा शिविर एवं रक्तदान

नेताओं ने अपने वफादारों को बांटे टिकट, समर्पित कार्यकर्ताओं में नराजगी

भाजपा का चुनावी शंखनाद, प्रत्याशीयों के सिंबल जमा

निकाय चुनाव के लिए बैठकों के दौर, बढ़ता असंतोष

भाजपा राज में महिला सुरक्षा के लिए राज्यपाल को ज्ञापन

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
राजनीतिराजस्थान समाचार

RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने दिया विधायक पद से इस्तीफा, परिपक्व राजनेता की दिखी झलक

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat June 18, 2024
डॉ. संजय सिंह को मिला अंतरराष्ट्रीय RCVS अवार्ड, 20 हजार से अधिक किये सफल ऑपरेशन
जयपुर में प्रतिबंध 20 हज़ार अल्प्राजोलम दवाइयां आई कहां से ? दो तस्कर गिरफ्तार
बजरी माफिया की टक्कर से हेड कांस्टेबल खुशीराम बेरवा की मौत
श्री राधे बेकरी पर फूड सेफ्टी एक्ट के तहत कार्रवाई

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?