अमृत ढिल्लों, indireporter.com
अनजान नंबर की मीठी बातों में बिल्कुल नहीं आने का, और अगर आने का तो अपना ताम-झाम नहीं दिखाने का
बरेली में एक लड़के के फोन पर unknown नंबर से कॉल आई. उसमें लड़की बोली— गलती से नंबर लग गया। लेकिन लड़की ने फोन नहीं काटा और उस लड़के से मीठी-मीठी बातें करने लगी
लड़के का दिल बहुत नाजुक था तुरंत पिघल गया। दोस्ती हुई, फिर प्यार। लड़की बोली — वीडियो कॉल करो ना बाबू। लड़का तुरंत लगा दिया।
कॉल पर देखा-दिखावल और फोन पर जमकर चुम्मा चाटी हुई. बाबू ने भी ऊपर से नीचे तक अपनी सिक्स पैक वाली बॉडी दिखा डाली,, लड़की ने ये सब रिकॉर्ड कर लिया।
फिर लड़की ने धमकी दी, 2 लाख रुपए दो, नहीं तो वीडियो वायरल कर दूंगी। लड़के की तो फट गई. 2 लाख दे भी दिए।
महिला को और पैसा चाहिए था, फिर 2 लाख रुपए और मांगे। जब लड़के का दिमाग ठिकाने आया, तब वह सीधे पुलिस थाने पहुंच गया।
साइबर थाने ने जांच की, तब जाकर लड़की अमृतसर से गिरफ्तार हुई है. आरोपी महिला का नाम अमृता कौर बताया जा रहा है।
