दीपक शर्मा,
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रोड शो की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक
मीडिया संयोजक प्रवीण गोलेच्छा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के आगामी 8 सितंबर को पाली में होने वाले चुनावी रोड शो की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक जोधपुर संभाग सह-प्रभारी अजीत मांडण के नेतृत्व में हुई।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भण्डारी, पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा, उपाध्यक्ष देवीलाल मेघवाल, महामंत्री दिग्विजय सिंह राठौड़, मंत्री प्रतापसिंह जोधा, निशांत दवे, प्रवीण गोलेच्छा, रितेश छाजेड़, अभिषेक दुग्गड़, सुरेश पंवार, ललित प्रितमानी सहित प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में मुख्यमंत्री के रोड शो को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा अलग-अलग व्यवस्थाओं के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। रोड शो को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह एवं जोश देखने को मिला।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील भण्डारी ने निकाय चुनाव-2026 में पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने के कारण तखतगढ़ निवासी राजेश कुमावत पुत्र जेठाराम को पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनुशासन एवं संगठनात्मक मर्यादाओं के लिए प्रतिबद्ध पार्टी है और अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।
वहीं, पाली नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा का जनसम्पर्क एवं प्रचार अभियान सभी 65 वार्डों में जोर-शोर से जारी है। भाजपा प्रत्याशी एवं कार्यकर्ता वार्ड-वार्ड पहुंचकर जनता से सम्पर्क कर पार्टी के पक्ष में समर्थन एवं आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।
सुरजपोल, सोमनाथ (मन्दिर दर्शन), सर्राफा बाजार, फतेहपुरिया बाजार, पानी दरवाजा, सिन्धी कॉलोनी
रोड़ शो के बाद में सिन्धी कॉलोनी के सिन्धु भवन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा लेंगे प्रमुख कार्यकर्ता व प्रत्याशी की मीटिंग।
