ओम शर्मा, इन्डी रिपोर्टर। जयपुर
जयपुर पुर पुलिस कमिश्नर बीजू जार्ज जोसफ ने बुधवार को यातायात एवं महिला सुरक्षा जागरूक वाहन रैली को फ्लैग दिखाकर रवाना किया। अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर प्रीति चंद्रा, कुंवर राष्ट्रदीप, एवं पुलिस उपायुक्त यातायात सागर ने भी मोटरसाइकिल पर राइडर बन एवं हेलमेट लगाकर “सुरक्षा मान सम्मान” रैली के साथ-साथ शहर का भ्रमण किया।
आमजन में यातायात नियमों के पालन एवं महिला सुरक्षा के प्रति भावना जागरूक करने के लिए “सुरक्षा मान सम्मान” के तहत वाहन रैली, सायरन बजाती हुई निकली। रैली गवर्नमेंट हॉस्टल स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय से रवाना हुई, शहर में संसार चंद्र रोड, चांदपोल बाजार, छोटी चौपड़, किशनपोल बाजार, अजमेरी गेट, अशोक मार्ग होते हुए वापस पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर समापन हुई। रैली में शामिल सारे वहां पुलिस का इमरजेंसी सायरन बजाते हुए निकले जो शहर में भय का, माहौल हो गया, जब जनता को सुरक्षा मान सम्मान रैली का पता चला तो राहत की सांस ली ।
