योगेंद्र शर्मा, इन्डी रिपोर्टर अलवर
खैरथल तिजारा जिले के कोटकासिम उपखण्ड अधिकारी आरएएस रामकिशोर मीणा के खिलाफ दर्ज शिकायत के आधार पर एसीबी ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार जिले के कोटकासिम में उपखण्ड अधिकारी के पद पर कार्यरत आरएएस अधिकारी रामकिशोर मीणा ने रैवेन्यू विवाद में फैसला पक्ष में करने की एवज में 12 लाख 50 हजार की रिश्वत मांगी थी। जिसकी शिकायत पीडित पक्ष द्वारा एसीबी में की गई। एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. रवि के सुपरवीजन में एसीबी जयपुर नगर द्वितीय इकाई के उप अधीक्षक पुलिस अभिषेक पारीक के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया गया। सत्यापन से मामला सही पाया जाने पर प्रथमदृष्टया रिश्वत मांग स्पष्ट पाया जाने पर मामले में आरोपियों के विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में प्रकरण दर्ज किया गया। प्रकरण में अनुसंधान अधिकारी उप अधीक्षक पुलिस परमेश्वर लाल ए.सी.बी. इकाई अलवर-द्वितीय को नियुक्त किया गया है ।
