राजेश कुमावत, इन्डी रिपोर्टर
जयपुर , पुलिस महानिदेशक राजस्थान यु आर साहू ने बुधवार को एक आदेश जारी कर पुलिस वर्दी में अवांछित वीडियो, फोटो, रील बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड करने वाले पुलिस कर्मियों को खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
सोशल मीडिया पर सस्ती लोकप्रिय पाने का अच्छा साधन है, कुछ भी अच्छा बुरा फोटो वीडियो बनाकर अपलोड कर तुरंत सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की होड़ बची हुई है। हर हाथ में मोबाइल होने से यह काम बहुत आसान हो गया। सोशल मीडिया में पुलिस वर्दी की रील से विभाग की बदनामी को देखते हुए पुलिस महानिदेशक यू आर साहू ने कड़े कदम उठाए हैं। समस्त जिला पुलिस अधीक्षक, कमांडेंट, यूनिट प्रभारी अपने अधीनस्थ पुलिस कर्मचारियों को समझाइए, पुलिस वर्दी से कर्तव्य सेवा कार्यों के अलावा अन्य किसी भी प्रकार के वीडियो फोटो चलचित्र सोशल मीडिया में अपलोड ना करें, जिससे पुलिस की छवि खराब होती है। और जनता के बीच पुलिस हंसी का पात्र बनती है, पुलिस वर्दी कर्तव्य निष्ठा प्रतिबद्धता एवं सतर्कता के लिए जानी जाती है। जनता के प्रति पुलिस वर्दी जवाबदेही का प्रतीक है, पुलिस की वर्दी का उपयोग करते समय सभी पुलिसकर्मी एवं अधिकारियों को अत्यधिक सावधानी एवं सतर्कता बरतनी चाहिए। पुलिस कर्मियों द्वारा वर्दी में ‘नॉन पब्लिक इश्यू’ पर वीडियो फोटो स्टोरी करने वालों को नियम की पालना नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है ।
Leave a comment
