योगेंद्र शर्मा वरिष्ठ पत्रकार
राष्ट्र सेविका समिति के पथ संचलन पर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में अल्पसंख्यकों ने की पुष्प वर्षा
जयपुर। देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जन्म शताब्दी वर्ष की पूर्व संध्या गुरुवार 30 मई को राष्ट्र सेविका समिति की सेविकाओं द्वारा जयपुर शहर में पथ संचलन निकाला गया। मार्ग में , घाट गेट बाजार, रामगंज चौपड़, बड़ी चौपड़, जोहरी बजार सहित कई स्थानों पर विभिन्न जन संगठनों ने पुष्प वर्षा करते हुए जय घोष के साथ सेविकाओं का उत्साह वर्धन किया।
राष्ट्र सेविका समिति प्रबोध वर्ग की सेविकाओं ने सायं 6. बजे अग्रवाल कॉलेज परिसर में सम्पत किया, जहां ध्वजवाहिनी द्वारा ध्वजारोहण और प्रार्थना के बाद घोष की थाप के साथ कदम से कदम मिलाते हुए संचलन में भाग लिया।
पथ संचलन अग्रवाल कालेज से 6.15 बजे पर प्रारम्भ होकर 6.24 बजे घाट गेट, 6.35 बजे रामगंज बाजार, 6.45 बजे बड़ी चौपड़, 6.56 बजे सांगानेरी गेट 7.00 बजे अग्रवाल कॉलेज वापस पहुंचा, जहां संचलन का विधिवत समापन किया गया।