राजेश कुमावत, indireporter. Com
हनुमान बेनीवाल ने विधायक कोष के 5 करोड़ 1 दिन में किए खर्च
हनुमान बेनीवाल ने खींवसर विधायक पद से दिया इस्तीफा
आगामी विधानसभा उपचुनाव में आरएलपी सभी सीटों पर लड़की चुनाव
नागौर लोक सभा से सांसद निर्वाचित होने के बाद मंगलवार को आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. यह इस्तीफा उन्होंने राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को सौंपा. हनुमान बेनीवाल खींवसर से लगातार चौथी बार विधायक बने थे. लेकिन नागौर लोकसभा सीट से लगातार दूसरी बार सांसद बनने के बाद उन्होंने विधायकी से इस्तीफा दे दिया।
नागौर से नवनिर्वाचित सांसद हनुमान बेनीवाल (RLP ने खींवसर विधायक पद से इस्तीफा देने से पहले बड़ा गेम खेल दिया है. उन्होंने विधायक कोष से एक ही दिन में 5 करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं. इसके लिए उन्होंने विकास कार्यों की अनुशंषा भी कर दी है. ऐसे में उपचुनाव के बाद नए विधायक को विधायकी तो नसीब होगी लेकिन बजट के मामले में उसके हाथ कुछ भी नहीं लगेगा।
राजस्थान में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में आरएलपी अपने दम पर सभी सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करेगी, कांग्रेस या अन्य किसी दल से कोई समझौता नहीं करेगी।
