दिव्यांशु वर्मा, चंद्रशेखर कुंतल indireporter.com
मुख्यमंत्री के शहर में 400 वर्ष पुराने मंदिर पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर,
लोगों ने मुख्यमंत्री भजनलाल का का फूंका पुतला, लगाए मुर्दाबाद के नारे
भरतपुर शहर में कुम्हेर गेट के बीच चौराहे पर 400 वर्ष पुराने श्री जाहरवीर जी मंदिर जो कि जमीन से 4 फीट नीचे आ गया था उसे मंदिर के भक्तजन मिलकर जीर्णोद्धार करा रहे थे।
यह निर्माण कार्य पिछले 5-6 महीने से चल रहा था।
आज दिनांक 25.06.24 को सायं 5 बजे अचानक प्रशासन एडीएम नीरज मीणा, नगर निगम आयुक्त रिछपाल बुदरक, तहसीलदार अक्षयप्रेम बड़ी संख्या में अधिकारी 2 JCB तथा कई थानों की पुलिस लेकर मंदिर को तोड़ने लगा।
लोगों में आक्रोश फैल गया और भरतपुर के लोगों ने मुख्यमंत्री भजनलाल तथा गृहमंत्री जवाहर सिंह बेदम का पुतला जला दिया।
पूर्व में भी लगभग 22 वर्ष पूर्व भी इस मंदिर को एक बार तोड़ने का प्रयास तत्कालीन एडीएम बी एल घूमना ने किया था। उसी दिन बी एल घूमना जी की दुर्घटना में अकाल मृत्यु हो गई।
आज पुनः भरतपुर में मंदिर तोड़ने पर आक्रोश फैल गया।
कुम्हेर गेट चौराहे पर देर रात्रि तक लोगों का धरना प्रदर्शन जारी है।