राजेश कुमावत, indireporter.com
पर्यटन स्थल आमेर में पर्यटको के लिए हाथी सवारी करना होगा महंगा !
आमेर महल में पर्यटन प्रवेश शुल्क के बाद अब हाथी सवारी शुल्क भी होगा महंगा।
आमेर में पर्यटकको के लिए हाथी सवारी की दर में 10 फीसदी वृद्धि की तैयारी।
आमेर आने वाले पर्यटक वर्तमान में हाथी सवारी की दर है 1100 रुपए प्रति पर्यटक है ,
पिछले वर्ष मनमाने तरीके से 3500 रुपए बढाइ गई थी, हाथी सवारी की दर, हालांकि काफी विरोध के बाद वापस ले ली गई थी, बढ़ी हुई दरें, अब कल पुरातत्व निदेशालय में नई दरों को लेकर होगी बैठक, वाइल्ड लाइफ सफारी की तरह प्रति 2 वर्ष में, 10% वृद्धि का प्रस्ताव हो सकता लागू,
हाथी गांव में भी प्रवेश दरों में वृद्धि के प्रस्ताव पर होगी चर्चा, वर्तमान में हाथी गांव में प्रवेश शुल्क विदेशी पर्यटक से 300 रु. और भारतीय पर्यटक से 50रु. है।
पुरातत्व, पर्यटन और वन विभाग के अधिकारी की सयुंक्त चर्चा के बाद नयी दरे तय करेंगे ।
