राजेश कुमावत, indireporter.com
राजस्थान मेवाड़ सेठों का सेठ सांवलिया सेठ
सांवलिया सेठ के भंडारे की मंगलवार को गणना,
14 करोड़
84 लाख
41 हजार रूपए प्राप्त हुए, शेष गणना बुधवार को होगी
राजस्थान मेवाड़ के कृष्ण धाम सांवरिया सेठजी में 04 जुलाई 2024को भगवान श्री सांवलिया सेठ का भंडार खोला गया था,
भंडार कि गणना मे प्रथम चरण से प्राप्त राशि 07 करोड़ 70 लाख 41 हजार रुपए
दुसरे चरण कि प्राप्त राशि 04 करोड़ 35 लाख 40 हजार रुपए प्राप्त हुए
आज मंगलवार दिनांक 09 जुलाई को तीसरे चरण कि गणना से प्राप्त राशि 02 करोड़ 78 लाख 60 हजार रुपए हुए।
तीनो चरणो कि राशि 14 करोड़ 84 लाख 41 हजार रूपए प्राप्त हुए शेष गणना कल बुधवार को कि जायेगी।
कृष्ण धाम मेवाड़ के सांवलिया सेठजी में श्रद्धालु चढ़ावा चढ़ाते हैं, जिनमें अधिकांश व्यापारी अपने लाभ का कुछ हिस्सा चढ़ते हैं। किसान अपनी अच्छी फसल को बेचकर कुछ हिस्सा सांवरिया सेठ को चढ़ाते हैं।
जबकि जरूरतमंद इंसान सांवरिया सेठ के अर्जी लगाकर बिना ब्याज के पैसा भी ले जाते हैं। मारवाड़ के कृष्ण धाम सांवलिया सेठ का भंडार कभी भी खाली नहीं रहता है।
