राजेश कुमावत, indireporter.com
‘जेंडर’ बदलकर महिला अधिकारी अब बनेगी पुरुष अधिकारी
‘मैडम’ एम अनसूया, आईआरएस अधिकारी,
अब कहलाएगी ‘सर’ अनुकाथिर सूर्या आईआरएस
नई दिल्ली , केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी को नाम और लिंग बदलने की अपील को मंजूरी दे दी।
भारतीय सिविल सेवा के इतिहास में पहली बार हुआ है। की महिला अधिकारी के रूप में भर्ती हुई और जेंडर बदलकर पुरुष अधिकारी बन गए।
आदेश के अनुसार सुश्री एम अनुसूया,आईआरएस ने केंद्रीय वित्त मंत्रालय से उनके नाम को अनुकाथिर सूर्या और लिंग को महिला से पुरुष में बदलने की स्वीकृति मांगी थी, जिसे सरकार से मंजूरी मिल गई।
