By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: राज्यसभा में भाजपा बहुमत से दूर, कैसे होंगे बिल पास!
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > सकारात्मक खबर > राज्यसभा में भाजपा बहुमत से दूर, कैसे होंगे बिल पास!
सकारात्मक खबरसंपादकीय

राज्यसभा में भाजपा बहुमत से दूर, कैसे होंगे बिल पास!

Rajesh Kumawat
Last updated: July 16, 2024 11:46 am
Rajesh Kumawat Published July 16, 2024
Share
SHARE

राजेश कुमावत, indireporter.com

राज्यसभा में भाजपा के 86, ओर NDA के 101 सदस्य,

राज्यसभा में बहुमत से 12 सदस्य कम; सरकार को बिल पास कराने में परेशानी।

नई दिल्ली , राज्यसभा में NDA के पास बहुमत नहीं है, लेकिन भाजपा सबसे बड़ा दल है।
संसद का बजट सत्र 23 जुलाई से शुरू हो रहा है। विपक्ष फिर से सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है, राज्यसभा में भाजपा के पास 86 सदस्य और सहयोगी दलों को मिलाकर कुल NDA के पास 101 सदस्य हैं, चार साल बाद भाजपा की सदस्य संख्या 90 से नीचे से चली गई है।

राज्यसभा में कुल सांसदों की संख्या 245 है। फिलहाल 226 सांसद हैं। इसमें बहुमत का आंकड़ा 113 है। NDA की बहुमत के आंकड़े से 12 सीटें कम है। इस लिहाज से देखें तो सरकार को बिल पास कराने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

राज्यसभा की खाली19 सीटों पर जल्द ही चुनाव होने हैं। भाजपा और सहयोगी दलों को 7 राज्यों से सीटें मिलने की उम्मीद है। NDA के गणित के मुताबिक, उन्हें बिहार, महाराष्ट्र और असम से 2-2 और हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और त्रिपुरा से 1-1 राज्यसभा सीट मिल सकती है।

माना जा रहा है कि जिन 4 लोगों को राज्यसभा में नॉमिनेट किया गया है, वे भी सरकार का समर्थन करेंगे, क्योंकि उन्हें उच्च सदन में सरकार ही लेकर आई है। सामान्य रूप से राज्यसभा में नामित सदस्य स्वतंत्र होते हैं, लेकिन परंपरागत रूप से वे उसी का समर्थन करते हैं, जिस दल ने उन्हें नॉमिनेट किया है।

राज्यसभा में भाजपा के सांसदों की संख्या आखिरी बार जून 2022 में 90 थी। इसके बाद चुनाव में भाजपा ने 11 सीटें जीती थीं, 1990 में पहली बार हुआ था, जब कोई पार्टी ने 100 का आंकड़ा पार किया था।
राज्यसभा में भाजपा के 2014 में 55 और 2019 में 78 सांसद थे।

राज्यसभा में जो 19 सीटें अभी खाली हैं, उनमें जम्मू-कश्मीर से 4 और नामित सदस्यों की 4 सीटें हैं। वहीं, बाकी की 11 सीटें अलग-अलग राज्यों से हैं, जिसमें असम, बिहार, महाराष्ट्र, हरियाणा, तेलंगाना, मध्य प्रदेश,राजस्थान और त्रिपुरा हैं। इनमें से 10 सीटें राज्यसभा सांसदों के लोकसभा चुनाव लड़ने और जीतने के कारण खाली हुई हैं।

एक सीट भारत राष्ट्र समिति (BRS) नेता के कांग्रेस में जाने से खाली हुई है। BRS नेता रहे के केशव राव कांग्रेस में शामिल हो गए। चुनाव आयोग ने अभी तक इन सीटों पर इलेक्शन की तारीखों का ऐलान नहीं किया है।

केंद्र सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति कुल 12 सदस्यों को राज्यसभा के लिए मनोनीत करते हैं।

You Might Also Like

शिक्षकों का रुका हुआ वेतन दिलाने की मांग को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का ज्ञापन

क्षेत्रीय सरगरा समाज की प्रतिभाओं का सम्मान

विराट हिंदू सम्मेलनों की धूम, जगह-जगह उत्सव माहौल

” विराट हिंदू सम्मेलन” की श्रृंखला शुरू, साधु संतों द्वारा हिंदू समाज की एकता का आव्हान

नरपत सिंह को दी भावपूर्ण सेवानिवृत्ति विदाई, नव जीवन की पुनः शुरुआत

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
धार्मिक समाचारसकारात्मक खबर

गोविंद देवजी के मंदिर से जल बचाने का संदेश, ठाकुर जी को केवल 15 मिनट ही कराया जलविहार

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat May 23, 2024
ऑपरेशन सिंदूर जन-जन का विचार, “मन की बात” में बोले प्रधानमंत्री
गर्मी के मौसम में परिंदों के लिए जिला कलेक्टर ने किया निशुल्क परिंडा वितरण
कृषि के क्षेत्र में दीपा सिंह को मिली PHD डिग्री
पाली में बाढ़ के हालात, कलेक्टर एसपी ने लिया जायजा

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?