राजेश कुमावत, indireporter.Com
जयपुर, राजस्थान रोडवेज कर्मचारियों द्वारा नागौर डीडवाना से निर्दलीय विधायक एवं पूर्व परिवहन मंत्री यूनुस खान द्वारा विधानसभा में दिए गए बयान के विरोध में प्रदेशभर में पुतले दहन किए गए
निर्दलीय विधायक पूर्व परिवहन मंत्री यूनुस खान द्वारा 20 जुलाई 2024 को विधानसभा में परिवहन विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान रोडवेज के विरोध एवं निजी बस संचालकों के समर्थन में बातें कहीं थी।
आक्रोशित रोडवेज कर्मचारियों द्वारा 26 जुलाई शुक्रवार को प्रदेशभर में रोडवेज की सभी इकाइयों पर नाराज कर्मचारियों ने यूनुस खान के पुतले दहन किये।
राजधानी जयपुर में 26 जुलाई शुक्रवार को दोपहर में संयुक्त कर्मचारी मोर्चा के आह्वान पर सैकड़ो कर्मचारियों ने एक रैली निकाल कर चोमू हाउस स्थित रोडवेज के हैड ऑफिस के बाहर जमकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारीयों को राजस्थान रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संगठन के नेताओं ने भी संबोधित किया।
राजस्थान रोडवेज श्रमिक संगठन के संयुक्त के प्रदेश संयोजक एम.एल. यादव, ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि, पूर्व यातायात मंत्री यूनुस खान द्वारा विधानसभा में रोडवेज के संबंध में दिए गए गलत सुझावों को अगर सरकार मानती है, तो राजस्थान रोडवेज को बहुत नुकसान होगा, और बंद होने के कगार पर आ जाएगी।
विधायक यूनुस खान जब यातायात मंत्री थे तब भी इन्होंने रोडवेज को बहुत घाटे में पहुंचा उनकी योजनाओं का कर्मचारियों ने जम के विरोध किया था। यूनुस खान निजी बस ऑपरेटर के समर्थन में बातें करते हैं। अगर सरकार यूनुस खान की बातें मानती है, तो रोडवेज कर्मचारियों को लंबे एवं कड़े संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा।
राजस्थान रोडवेज के श्रमिक
संगठनों का संयुक्त मोर्चा जयपुर द्वारा, रोडवेज मुख्यालय के गेट पर यूनुस खान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अंत में यूनुस खान का पुतला जलाया।
