राजेश कुमावत, indireporter.com
ओलम्पिक में भारतीय पुरूष हॉकी टीम का कांस्य पदक जीत, बनाया कीर्तिमान
देश के प्रधानमंत्री , राष्ट्रपति गवर्नर सहित गणमान्य लोगों ने दी जीत की बधाइया मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुरूष हॉकी टीम को कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई
पेरिस ओलम्पिक में भारतीय पुरूष हॉकी टीम को कांस्य पदक जीतने पर बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी भारतीय टीम को कांस्य पदक जीतने पर बधाइयां दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय टीम ने स्पेन के खिलाफ 2.1 गोल से शानदार प्रदर्शन करते हुए जो जीत दर्ज की है, वह पूरे देश के लिए स्वर्णिम पल है। साथ ही, भारतीय हॉकी टीम का लगातार दो ओलम्पिक्स में पदक जीतना उनकी इस उपलब्धि को खास बनाता है।
हॉकी में भारत ने ब्रॉन्ज मेडल जीत के हीरो कप्तान हरमंजीत सिंह रहे , भारतीय टीम ने स्पेन को 2-1 से हराकर यह मेडल अपने नाम किया। भारत की तरफ से दोनों गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दागे।
मुख्यमंत्री जनलाल शर्मा ने कहा कि दृढ़ निश्चय, कड़ी मेहनत एवं टीम भावना से प्राप्त यह ऐतिहासिक जीत पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है।