सोमेश शर्मा indireporter.com
अयोध्या के राम जन्म भूमि थाने में पधारे साक्षात राम भक्त हनुमान, थानाधिकारी ने दी सलामी।
अयोध्या, स्वतंत्रता दिवस पूरे देश में उत्साह एवं धूमधाम से मनाया है, हर जगह देशभक्ति के नारे गूंज रहे हैं, अधिकांश मंदिरों में देवताओं को तिरंगे की पोशाक धारण करवाई गई, मठ-मंदिरों में तिरंगी रोशनी एवं सजावट से सजाया गया और तिरंगा भी फहराया गया।
राम जन्मभूमि अयोध्या में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको अचंभित कर दिया।
यह घटना, प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या के थाना राम जन्मभूमि की है, जहां के थानाधिकारी देवेंद्र कुमार की कुर्सी पर स्वतंत्रता दिवस के दिन अचानक एक बंदर आकर बैठ गया, और जाने का नाम ही नहीं ले रहा था, बंदर को केले वगैरा खाने का प्रलोभन भी दिया गया लेकिन बंदर टस से मस नहीं हुआ , बंदर को हटाने का प्रयास भी किया लेकिन बंदर महाराज कुर्सी पड़कर ही बैठ गए।
राम जन्म भूमि थाना अधिकारी देवेंद्र पांडे पांडे अयोध्या के कोतवाल हनुमानगढ़ी ईस्ट को प्रणाम करते हुए, कुर्सी पर बैठे बंदर महाराज को सेल्यूट किया, सलामी दी।
तब जाकर बंदर महाराज उछल कूद करते हुए थाना परिसर से बाहर निकले और अंतर ध्यान हो गए।
चश्मदीद पुलिस कर्मियों ने इस घटना को दिखा उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे वायरल कर दिया, जो अब अयोध्या ही नहीं,पुरी दुनिया में अचरज का नजारा बन गया है।
