राजेश कुमावत, indireporter.com
अवैध गैस गोदाम से जयपुर नगर निगम ग्रेटर ने लगभग दो दर्जन गैस सिलेंडर किए जप्त
विभिन्न सरकारी गैस कंपनियों के कमर्शियल एवं रेजिडेंशियल गैस सिलेंडर सप्लाई रहा था, वेंडर
अवैध रिफिलिंग के दौरान हादसा होने पर सवाई मानसिंह अस्पताल को हो सकता है नुकसान
जयपुर नगर निगम ग्रेटर के अतिक्रमण निरोधी दस्ते ने सवाई मानसिंह अस्पताल के बाहर अवैध गैस एजेंसी चलाने वाले के लगभग दो दर्जन विभिन्न गैस एजेंसीयों के कमर्शियल एम घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए। यह अवैध गैस सिलेंडर , सवाई मानसिंह अस्पताल के बाहर चल रहे भोजनालय एवं चाय नाश्ते के ठेले वालों को सप्लाई करता है। इतने सारे गैस के सिलेंडर एक जगह रखने से कभी दुर्घटना होती है तो सवाई मानसिंह अस्पताल के आसपास का इलाका गैस सिलेंडर के विस्फोट को से काफी बर्बाद हो सकता है।
राइजिंग राजस्थान समिट के लिए जयपुर शहर को सुंदर एवं स्वच्छ बनाने के लिए जयपुर के दोनों नगर निगम एवं जयपुर विकास प्राधिकरण मिलकर दिन-रात कार्य कर रहे हैं।
