राजेश कुमावत / योगेन्द्र शर्मा, indireporter.com
सत्ता बदलते ही लोगों के चेहरे बदल जाते है। यह बात आपने कई बार सुनी होगी। ऐसा ही प्रदेश में सत्ता बदलने के बाद देखने को मिल रहा है। जहां कई स्थापित कांग्रेसी और कांग्रेस नेताओं के खासमखास होने का दावा करने वाले लोग अब खुद को आरएसएस विचारधारा में घुलामिला बता रहे है। ऐसा स्वार्थवश हो रहा है या फिर वास्तव में पुराने स्थापित कांग्रेसी संघ विचारों से प्रभावित हो रहे है। ऐसा ही मामला सच बेधड़क न्यूज चैनल के फाउंडर एडिटर एंड चीफ ने आगे बढ़ने के लिए संघ की राह पकड़ ली है।
सच बेधड़क न्यूज़ चैनल के फाउंडर, एडिटर इन चीफ विनायक शर्मा अब भगवा के भेष में आएंगे नजर
राजनीति में कांग्रेसी विचारधारा से जुड़े विनायक शर्मा ने आगे बढने के लिए अब अब भेष बदलकर संघ की राह पकड़ी
गुजरात के वापी शहर में भगवान भाव भावेश्वर महादेव के रजतोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित सनातन संकल्प 2025 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विनायक शर्मा ने, संघ प्रमुख मोहन भागवत के सामने कहा कि, दुनिया में सबसे पहले प्रचारक राम भक्त हनुमानजी बने, लंका में रावण के भाई विभीषण को धर्म एवं मर्यादा का पाठ पढ़ाकर प्रभु श्री राम की शरण में लाने वाले हनुमान जी दुनिया के पहले प्रचारक थे।
भगवान भाव भावेश्वर महादेवजी के पावन रजतोत्सव के शुभ अवसर पर आयोजित दिव्य आध्यात्मिक अनुष्ठान ष्संकल्प सनातनष् का भव्य समापन परम पूज्य सद्गुरू आचार्य महामंडलेश्वर श्री विद्यानन्द सरस्वती जी महाराज के दिव्य सान्निध्य में संपन्न हुआ।
इस दिव्य आयोजन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए ।
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने ष्संकल्प सनातनष् कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रयास भारत की सनातन परंपरा, संस्कृति और आध्यात्मिक शक्ति को संपूर्ण विश्व में प्रतिष्ठित करेगा। उन्होंने इसे विश्वगुरु भारत के पुनर्निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण और दिव्य पहल बताया।
इस आयोजन में यज्ञ, वेदपाठ, मंत्रोच्चारण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और विचार गोष्ठियों के माध्यम से यह आयोजन एक जीवंत आध्यात्मिक चेतना केंद्र बन गया। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु, संतजन, आचार्यगण, विद्वान और धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।
