दीपक शर्मा, indireporter.com
पाली। भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर शहर में निकल गई भव्य शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ।
पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, नेमीचंद देवड़ा, पार्षद किशोर किशोर सोमनानी, पूर्व सभापति महेंद्र बोरा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने जुलूस पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
भगवान परशुराम की भविष्य यात्रा में विप्र बन्धुओ द्वारा पाकिस्तान मुर्दाबाद- आंतकवाद मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। शोभा यात्रा में बैंड बादल के बाद महिलाएं आगे-आगे चल रही थी।
भगवान परशुराम की शोभायात्रा अमलेश्वर महादेव मंदिर से रवाना होकर सूरजपोल चौराहा, सोमनाथ मंदिर, अंबेडकर सर्किल ,मुख्य बाजारों से होते हुए वापस अचलेश्वर महादेव बगीची पहुंची, जहां पर विप्र समाज के प्रबुद्ध लोगों ने भगवान परशुराम की महाआरती कर कार्यक्रम का समापन किया ।
इस अवसर पर संयोजक प्रदीप दावे, विजय राज सभी विप्र बन्धुओं का सहयोग रहा।
भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा का शहर में जगह-जगह सभी समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, गर्मी के मौसम को देखते हुए जगह-जगह ठंडा शरबत, शिकंजी अलग-अलग समाज में किसी ने ठंडे पानी की व्यवस्था की किसी ने नींबू की शिकंजी की सेवा की। भगवान परशुराम का अवतार का सॉन्ग राज कर आकर्षक मनमोहन
