दीपक शर्मा, indireporter.com
दुर्गावाहिनी शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में बहने सीख रही हैं आत्मरक्षा के गुर ।
विश्व हिन्दू परिषद दुर्गावाहिनी शौर्य प्रशिक्षण वर्ग 26 मई 2025 तक भालेराव रोड स्थित वंदे मातरम् छात्रावास में चल रहा है शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में दुर्गावाहिनी की कार्यकर्ता बहिनें शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में प्रशिक्षण ले रही है ।
दुर्गावाहिनी प्रांत संयोजिका कुसुम थावानी ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में प्रशिक्षण लेने वाली कार्यकर्ता बहनों की यह दिनचर्या रहती है
प्रातः 4.30 बजे जागरण के पश्चात
5.20 से 5.55 तक प्रातः स्मरण प्राणायाम,
6 बजे से 8 बजें तक शाखा शारीरक मैदान में,
8 बजे से 9.45 तक चाय अल्पाहार स्नान इत्यादी,
10 बजे से 10.30 बजे तक अभ्यास सत्र,
10.45 से 12.15 बजे तक बौद्धिक सत्र,
दोपहर 12.15 से 2.30 बजे तक भोजन विश्रांति,
2.45 से 3.45 तक चर्चा सत्र,
3.45 से 4.5 चाय,
4.15 “से 5.15 तक कृति सत्र,
5.15 से 5.45 तक जलपान,
5.45 से 7 बजे तक शाखा शाररिक,
8 बजे से 9.5 तक संध्या वंदन रात्रि भोजन,
9.15 से 10 बजे तक रात्रि कार्यक्रम,
रात्रि 10.30 बजे दीप विसर्जन ।
शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में प्रशिक्षण देने के लिए 22 शिक्षिकाएं एवं 10 प्रबन्धक है ।
शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में दुर्गा वाहिनी कार्यकर्ताओं को आत्मरक्षा एवं बौद्धिक विकास के लिए दिन भर सत्रों में सीखा रहे हैं।
शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में बौद्धिक प्रमुख माया,मुख्य शीषक विनीता तनवानी,शारिरिक प्रमुख नीतू सामरिया वर्ग में है
