दीपक शर्मा, indireporter.com
कदम से कदम मिलाकर चली बहनें दिया अनुशासन का संदेश ।
विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी जोधपुर प्रांत के द्वारा शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के समापन की पूर्व सन्ध्या पर शौर्य पथ संचलन पाली शहर में शान से निकला ।
दुर्गा वाहिनी प्रांत संयोजिका कुसुम थावानी ने बताया कि दुर्गावाहिनी की और से रविवार को निकाले गए पथ संचलन में उत्साह के साथ अनुशासन भी नजर आया । पथ संचलन में कार्यकर्ताओं ने रास्ते भर तीन की पंक्ति में घोष वादन के साथ एक साथ कदम से कदम मिला कर अनुशासन का संदेश दिया ।
साथ ही युवतियों के हाथ मे दण्ड(लकड़ी) हाथ मे लिए कदम से कदम मिलाकर निकली
पथ संचलन महाराणा प्रताप चौराहै से प्रारंभ होगा- पावर आईरन की गली – भालेलाव रोड- राधा कृष्ण मंदिर- होते हुए महादेव बगीची जाकर पथ संचलन का समापन हुआ ।
संचलन का पाली शहरवासियों द्वारा जगह जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया ।
विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी जोधपुर प्रांत की ओर से 19 में से 26 में तक शौर्य प्रशिक्षण वर्ग पाली शहर के वंदे मातरम छात्रावास में चल रहा है इसी के तहत समापन की पूर्व संध्या पर शौर्य पथ संचलन का आयोजन किया गया ।
शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में जोधपुर प्रांत की 400 से भी अधिक बहनों ने 7 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में प्रशिक्षण लिया ।
