दीपक शर्मा, indireporter.com
पाली I क्रीड़ा भारती के तत्वाधान में 5 दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का शुभारम्भ सोमवार को राईको की ढाणी स्थित महादेव बगीची में हुआ।
शुभारंभ के अवसर पर पाली विभाग संयोजक कमल तिवारी शिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग से स्वस्थ तन, स्वस्थ मन और स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है इसी को ध्यान में रखते हुए क्रीड़ा भारती द्वारा दिनांक16 जून से 20 जून तक प्रातः समय 6.15 बजे से 7.15 बजे तक महादेव बगीची राईको की ढाणी में प्रतिदिन आम जन हेतु योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमे नगर योग प्रमुख आशा तिगाया द्वारा योग प्रशिक्षण दिया जायेगा। योग शिविर के प्रथम दिवस पर आम जनों को योगासन, शरीर को लचीला बनाने के लिए, विभिन्न योगासन जैसे भद्रासन, सेतुबंधासन आदि करवाए गए। प्राणायाम के अंतर्गत सांस लेने और छोड़ने की क्रियाओं का अभ्यास करवाया गया। उपस्थित शिक्षार्थियों ने शिविर में बहुत ध्यान से योग एवं प्राणायाम सीखा एवं नियमित उपस्थित रहने की मंशा व्यक्त की।
इस अवसर पर सह प्रांत मंत्री अगरा राम चौधरी, अजय वैष्णव, जिला आईटी प्रमुख प्रशांत शर्मा, पूर्व पार्षद अशोक शर्मा, शारीरिक शिक्षक भंवर चौधरी, पारसमल, शंकर लाल पाइसवाल एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
