दीपक शर्मा, indireporter.com
डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि व आपातकाल पर आयोजित हुई संगोष्ठी,
पाली। महाराणा प्रताप मंडल की ओर से डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं आपातकाल पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, जिला अध्यक्ष सुनिल भंडारी, पुर्व सभापति महेंद्र बोहरा, जिला कोषाध्यक्ष रामकिशोर साबु, जिला प्रवक्ता त्रिलोक चौधरी, पुर्व उप सभापति मूलसिह भाटी, रितेश छाजेड, मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह भाटी, Dr.दिलीप सिंह गहरवाहर, सोनाराम चौधरी, ओम स्वामी, अशोक शर्मा, दाऊसिह रावत, रेखा कवर भाटी, सुरेंद्र सिंह जौधा, गोदावास मुकेश गोस्वामी, सवाईसिह जैतावत, गणपत बावरी, मोहित सोलंकी सिधु कँवर दरिया देवी चौधरी कानाराम देवासी पारस सेन अरविन्द भारती मांगीलाल देवासी सुदर्शनसिह उदावत परेमसिह चारण पुखराज शर्मा प्रेम सिंह गादेरी महेंद्र सिह चारण अजय वैशणव नरेंद्र सिंह शेखावत अजय बजारा आनंद बंजारा तेजसिह चौहान हेमन्त सिंह चौहान पपु बजारा सहित उपस्थित रहे।
मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह भाटी ने बताया की इस अवसर पर पुर्व विधायक ज्ञानचंद पारख ने कहा की आपातकाल एक काला दिवस है, काग्रेस की देन है। जो कांग्रेस आज लोकतंत्र की बात करती है, उसी ने लोकतंत्र की हत्या कर देश मे आपातकाल लागु किया लोकतंत्र को बचाने के लिए हजारो लोकतंत्र सेनानीयो को जेल मे डाला।
आपातकाल मे संघर्ष करने वालो का हम हर साल आपातकाल दिवस पर सम्मान करते है, इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुनिल भंडारी ने कहा की डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताये आदर्श पर चलकर हम भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करे। उनके बलिदान को हमेशा देश याद करेगा, इस अवसर पर पुर्व सभापति महेंद्र बोहरा ने भी संबोधित किया
