By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: महापौर एवं आयुक्त दोनों महिलाओं ने स्वयं सफाई कर की शुरुआत
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > खेल > महापौर एवं आयुक्त दोनों महिलाओं ने स्वयं सफाई कर की शुरुआत
खेलजयपुर समाचारतकनीकीपर्यावरणभोजन & जीवनशैलीमनोरंजनयात्राराजनीतिराजस्थान समाचारशिक्षासकारात्मक खबर

महापौर एवं आयुक्त दोनों महिलाओं ने स्वयं सफाई कर की शुरुआत

Rajesh Kumawat
Last updated: July 12, 2025 11:48 am
Rajesh Kumawat Published July 12, 2025
Share
SHARE

नरेंद्र शर्मा, indireporter.com

हेरिटेज निगम महापौर कुसुम यादव और आयुक्त ने झाड़ू थाम की सफाई

सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान में हेरिटेज निगम ने चलाया वृहद सफाई अभियान

सिविल लाइन जोन के वार्ड 49 में आयुक्त डॉ निधि पटेल ने आमजन से की समझाइश, दो डस्टबिन रखने के लिए व्यापारियों को किया पाबंद

जयपुर। नगर निगम हेरिटेज जयपुर की ओर से शनिवार को वृहद सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें सिविल लाइन जोन के वार्ड 49 में सफाई की गई। अभियान की शुरुआत हेरिटेज निगम महापौर कुसुम यादव और आयुक्त डॉ निधि पटेल ने सड़क पर झाड़ू लगाकर की। इससे पहले निगम हेरिटेज महापौर कुसुम यादव ने स्वच्छता प्रहरियों को सफाई कीट प्रदान किए और स्टेच्यू सर्किल पर जयपुर के संस्थापक सवाई जयसिंह की प्रतिमा पर फव्वारा चला कर सफाई की। इस दौरान महापौर कुसुम यादव ने कहा कि जयपुर शहर की सफाई में सबसे बड़ा योगदान स्वच्छता प्रहरियों का है। हम सबको स्वच्छता के साथ साथ हमारे अच्छे स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना है। सभी को इसके लिए प्रेरित करना है।

वार्ड 49 में 5 किमी पैदल चलकर आयुक्त ने देखी सफाई व्यवस्था, लोगों को दो डस्टबिन रखने की दी सलाह

वहीं, सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान के तहत सिविल जोन के वार्ड 49 में वृहद सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें आयुक्त निधि पटेल ने वार्डो में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निगम आयुक्त ने पूरे वार्ड में करीब पांच किमी पैदल चलकर आमजन को सफाई के प्रति जागरूक किया और लोगों को दो डस्टबिन रखने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से भी कचरा सड़क पर नहीं फेंकने और डस्टबिन में ही डालने की अपील की।

दुकान के बाहर कचरा होने पर दुकानदार से हाथों हाथ लगवाई झाड़ू

निरीक्षण के दौरान एक दुकान के बाहर काफी कचरा फैला मिला, इस पर हेरिटेज निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल ने दुकानदार को लताड़ लगाते हुए हाथोंहाथ झाड़ू लगाकर कचरा इकठ्ठा करवाया। उन्होंने कहा कि डस्टबिन नहीं रखने पर चालान भी वसूल किया जाएगा। आयुक्त डॉ निधि पटेल ने कहा कि सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान निगम क्षेत्र में व्यापक रूप से चलाया जा रहा है। निगम के द्वारा प्रतिदिन वार्डो में जागरूकता फैलाई जा रही है। आगे भी निगम की ओर से अभियान जारी रहेगा।

हेरिटेज निगम आज चला रहा बृहद सफाई अभियान
सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान में महापौर कुसुम यादव, आयुक्त डॉ निधि पटेल, चेयरमैन पवन शर्मा नटराज, उत्तम शर्मा, जितेंद्र लखानी, उपायुक्त स्वास्थ्य देवानंद शर्मा, सिविल लाइन जोन उपायुक्त सुनील कुमार बैरवा सहित अन्य निगम अधिकारी मम

You Might Also Like

हनुमान चलीसा का पाठ पढ़कर किया विसर्जन, निकली यत्रा

सरकार की गलत नीतियों से रोडवेज हुई बर्बाद, कर्मचारियों को नहीं मिलती पर्याप्त सुविधाएं : एम एल यादव

राजस्थान स्टेट रोडवेज एम्पलाईज यूनियन – एटक रोडवेज कामगारों ने प्रदेश स्तरीय विशाल धरना! दिया।

खंडेलवाल वैश्य समाज के उद्गम स्थल खण्डेला गांव से ” भारत रथ यात्रा ” शुरू

श्रमिकों कि हालत खराब, PUCL ने प्रशासन को कराया अवगत

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
खेलधार्मिक समाचारपर्यावरणभारत समाचारभोजन & जीवनशैलीयात्राराजस्थान समाचारशिक्षासकारात्मक खबर

बजरंग दल द्वारा आयोजित बाबा बुढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालु रवाना

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat July 26, 2025
भंडारी हॉस्पिटल के डॉ. मनीष सोनी ने बेचा ईमान, निकला बड़ा जालसाज
रानी अहिल्याबाई होलकर सामाजिक परिवर्तन की वाहक : मनोज कुमार
काशी के दशाश्वमेध घाट पर जयपुर संतन की भीड़, 100℅ प्रतिशत मतदान के लिए हनुमान चालीसा पाठ
भारत में नारी परंपरागत रूप से सशक्त है, प्रयाप्त अवसर देने की आवश्यकता है।

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?