दीपक शर्मा, indireporter.com भव्य शोभायात्र
पाली । पवित्र सावन माह के अवसर पर गाजे – बाजे, डमरू ताशे के साथ शहर के मुख्य मार्गो से भगवान सोमनाथ यात्रा निकाली गई। यात्रा में भगवान शिव का विशेष श्रृंगार किया गया शिव के रथों को विशेष प्रकार के 101 किलो फूलों से सजाया गया यात्रा में महिलाए कलश लेकर चली अंत मे शिवलिंग का सहस्त्रधारा से अभिषेक किया गया और महाप्रसादी भक्तों में बाटी गई
भगवान सोमनाथ निकले शहर के भ्रमण में यह शोभायात्रा रघुनाथ जी के मंदिर से प्रारंभ होकर सराफा बाजार गोल निम्डा होते हुए धान मंडी होकर पानी दरवाजा होकर वापस रघुनाथ जी के मंदिर पहुंचेगी इस शोभायात्रा में ढोल बजाते हुए डमरु बजाते हुए वह महिलाएं कलश धारण किए हुए चल रही है। पुलिस की पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था थी
